फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-श्रम कार्डधारक ध्यान दें: जल्द आने वाली है अगली किस्त, लाभ उठाने के लिए तुरंत करें ये काम

Tue, 19 Apr 2022 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
how to apply e shram card online utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock

देश में आज भी ऐसे लोग काफी संख्या में हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो लोग गरीब तबके से आते हैं और जो लोग जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकारों की तरफ से काफी कुछ किया भी जाता है। कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाकर इन जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। इनमें रोजगार देना, मुफ्त या सस्ता राशन देना, आर्थिक मदद देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल होती हैं। इसी तर्ज पर एक योजना इन दिनों देश में काफी चर्चा में हैं और लोग इस योजना से जुड़ भी रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ई-श्रम कार्ड की। इस योजना के जरिए लोगों के ई-श्रम कार्ड बनवाए जाते हैं और कार्डधारकों को हर महीने किस्त के अलावा कई अन्य लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द अपना कार्ड बनवा लेना चाहिए। तो चलिए आपको ई-श्रम कार्ड बनवाने का ऑनलाइन प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply e shram card online utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock

ऐसे करा सकते हैं मिनटों में पंजीकरण:-

स्टेप 1

  • किस्त का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपना पंजीकरण करवाएं। इसके लिए आपको ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाना है। यहां पर आपको 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
how to apply e shram card online utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, और नीचे दिया कैप्चा कोड भी भरें। अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया होगा, जिसे यहां भर दें। इसके बाद निर्देशों को पढ़ लें और इनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply e shram card online utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आवेदन पत्र को भरें और अपने सभी दस्तावेज यहां अपलोड कर दें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और इसकी कॉपी को अपने पास रख लें। ऐसा करते ही आपका पंजीकरण हो जाएगा और आगे से आपको किस्त का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
how to apply e shram card online utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • एक मोबाइल नंबर जो एक्टिव हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed