Atal Pension Yojana Pension Plan And All Details In Hindi: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए उन लोगों को लाभ मिलता है जो जरूरतमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। सरकार तमाम तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देती है। यही नहीं, सरकार कई ऐसी भी योजनाएं चलाती है जिनमें आर्थिक मदद की जाती है या पेंशन देने का भी प्रावधान होता है।
जैसे, अटल पेंशन योजना को देख लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को पहले इस योजना में निवेश करना होता है और उसके बाद उन्हें पेंशन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि ये योजना क्या है और आप इससे कैसे जुड़ सकते हैं। साथ ही आप यहां ये भी जान सकते हैं कि आपको हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...
2 of 5
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
- अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको यहां पर एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन मिलती है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर इसके बाद आप इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन का लाभ ले सकते हैं। जान लें कि इसमें 18 से 40 साल की उम्र के बीच के लोग आवेदन कर सकते हैं।
3 of 5
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है। इसमें आपको पेंशन कितनी मिलेगी ये इस पर तय करता है कि आप कितना निवेश कर रहे हैं और आपने कौन सा पेंशन प्लान चुना है। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो आपको प्रतिमाह 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है।
4 of 5
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उमर के बाद आपको 5 हजार रुपये महीने की पेंशन प्राप्त होती है। इस योजना में की गई योगदान राशि आयकर धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट के लिए योग्य होती है। आपको इसमें अपना बैंक खाता लिंक करवाना होता है जिससे हर महीने प्रीमियम कटता है और आगे चलकर पेंशन भी इसी बैंक खाते में हर महीने आती है।
5 of 5
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?
- अगर आप भी अटल पेंशन योजना में जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले बैंक जाएं
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
- इसके बाद आपकी केवाईसी होती है और आपके बैंक खाते को लिंक किया जाता है
- साथ ही आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और इसके बाद आपके खाते से हर महीने प्रीमियम कटने लगता है।