फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात का बचा खाना सुबह तक बाहर रहता है? खाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Wed, 02 Sep 2026 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

Leftover Food: खाना बनने या खाने के बाद बचे हुए जल्दी खराब होने वाले भोजन को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक छोड़ना सुरक्षित नहीं है। सामान्य तौर पर ऐसे खाने को दो घंटे के भीतर फ्रिज में रख देना चाहिए। 

विज्ञापन
How Long Can Leftover Food Stay Outside Safely Know the 2 Hour Rule
बचे हुए भोजन को लेकर जानें जरूरी बात - फोटो : AI

घर में खाना थोड़ा ज्यादा बन जाना कोई नई बात नहीं है। कई बार रात का खाना बच जाता है तो लोग उसे ढककर किचन की मेज पर ही छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि सुबह फ्रिज में रख देंगे। कुछ लोग खाना पूरी तरह ठंडा होने के इंतजार में घंटों बाहर रखते रहते हैं। लेकिन खाने को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक छोड़ना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के मुताबिक जल्दी खराब होने वाले बचे हुए खाने को सामान्य कमरे के तापमान पर दो घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर बाहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है तो यह समय घटकर सिर्फ एक घंटा रह जाता है।

How Long Can Leftover Food Stay Outside Safely Know the 2 Hour Rule
बचे हुए भोजन को लेकर जानें जरूरी बात - फोटो : AI

आखिर 2 घंटे से ज्यादा बाहर रखना क्यों ठीक नहीं?
कुछ तापमान पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 4 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बैक्टीरिया के तेजी से बढ़ने के लिए अनुकूल हो सकता है। इसे अक्सर डेंजर जोन कहा जाता है। यही वजह है कि पका हुआ खाना, मांस, चिकन, अंडे, डेयरी और दूसरे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थ लंबे समय तक बाहर छोड़ना सही नहीं माना जाता।

How Long Can Leftover Food Stay Outside Safely Know the 2 Hour Rule
बचे हुए भोजन को लेकर जानें जरूरी बात - फोटो : AI

खाना गर्म है तो क्या घंटों बाहर ठंडा होने दें?
कई लोगों की आदत होती है कि वे गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से बचते हैं और उसे पूरी तरह ठंडा होने के लिए घंटों बाहर छोड़ देते हैं। लेकिन बड़े बर्तन में रखे खाने को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ना बैक्टीरिया बढ़ने का मौका दे सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में बचे हुए खाने को छोटे और उथले बर्तनों में बांटकर जल्दी ठंडा करने और समय पर फ्रिज में रखने की सलाह दी जाती है। इससे खाना तेजी से ठंडा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Long Can Leftover Food Stay Outside Safely Know the 2 Hour Rule
बचे हुए भोजन को लेकर जानें जरूरी बात - फोटो : FreePik

गर्मियों में नियम और सख्त हो जाता है
गर्मी के मौसम में यह बात और ज्यादा जरूरी हो जाती है। अगर आसपास का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, तो जल्दी खराब होने वाले भोजन को एक घंटे से ज्यादा बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। इसके बाद ऐसे खाने को सुरक्षित मानना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
How Long Can Leftover Food Stay Outside Safely Know the 2 Hour Rule
बचे हुए भोजन को लेकर जानें जरूरी बात - फोटो : अमर उजाला

दोबारा गर्म करने से क्या सब ठीक हो जाएगा?
यह मान लेना भी सही नहीं है कि खराब तरीके से रखा गया खाना दोबारा गर्म करने से हमेशा पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। कुछ स्थितियों में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं । इसलिए सबसे अच्छी सावधानी यही है कि खाने को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें।

सौर ऊर्जा: सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल कितना कम हो सकता है? ऐसे समझें पूरा गणित

रोज-रोज आ रहे हैं स्पैम कॉल्स? सिर्फ नंबर ब्लॉक करने से नहीं बनेगी बात, करें ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed