House Buying Tips: हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं हो पाता है और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है फंड की कमी। दरअसल, मेट्रो शहरों में तो घरों की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोगों को लोन तक लेना पड़ता है और कई लोग तो ये भी नहीं कर पाते। ऐसे में उनके घर का सपना अधूरा ही रह जाता है और वो किराए पर रहने को मजबूर होते हैं। हालांकि, कई लोग अपने जीवन भर की कमाई लगाकर, लोन लेकर या दूसरे तरीकों से पैसे जमा करके घर या फ्लैट ले लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी फ्लैट-घर खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको बाद में पछतावा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
{"_id":"65d5cbe340d9ea933409e18a","slug":"house-buying-tips-these-things-should-be-kept-in-your-mind-while-buying-a-new-house-or-flat-2024-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: खरीद रहे हैं घर या फ्लैट तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना सौदा पड़ सकता है महंगा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: खरीद रहे हैं घर या फ्लैट तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना सौदा पड़ सकता है महंगा
Wed, 21 Feb 2024 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Istock
इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-
फ्री होल्ड जरूर देखें
- आप अगर कोई घर-फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो घर होल्ड फ्री हो। इसका मतलब होता है कि ऐसी कोई भी प्रॉपर्टी जिस पर मालिक के अलावा और किसी का अधिकार न हो। ये जरूर चेक करें।
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Istock
पारिवारिक विवाद
- जब भी घर-फ्लैट खरीदें, तो पहले ही ये चीजें समझ लें कि उसमें पारिवारिक विवाद तो नहीं है। कई घर होते हैं, जिनमें भाई, चाचा या अन्य रिश्तेदारों की हिस्सेदारी होती है, कोई आपसी विवाद चल रहा होता है या फिर कोई कानूनी पचड़ा होता है। इससे आपको दिक्कत आ सकती है। इसलिए ये पहले ही जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
बाजार भाव देखें
- आपके लिए जरूरी है कि आप घर-फ्लैट का बाजार भाव जरूर जानें। वरना डीलर या प्रॉपर्टी मालिक आपको सस्ती जमीन भी महंगे में बेक सकते हैं। इसलिए पहले जानें कि बाजार भाव क्या चल रहा है और उस हिसाब से ही सौदा करें। इसके अलावा घर के पेपर्स जरूर चेक करें और किसी से चेक करवा न भूलें।
विज्ञापन
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
रेरा के नियम
- किसी भी घर-फ्लैट को खरीदने से पहले ये जान लें कि क्या इस घर को रेरा के नियमों के तहत बनाया गया है। अथॉरिटी ने जो नक्शा पास किया है, उसके तहत घर बनाया गया है या नहीं आदि। ये इसलिए जरूरी है कि बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए पहले ही ये जान लें।