फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hotspot Explained: जानिए क्या होता है हॉटस्पॉट, कैसे करता है ये काम?

Sun, 20 Feb 2022 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Hotspot Explained Know More What Is Hotspots How It Works
क्या होता है हॉटस्पॉट, जानिए कैसे करता है ये काम? - फोटो : Istock

ये दौर तकनीक के विकास का है। बीते कुछ सालों में इंटरनेट और स्मार्टफोन्स के क्षेत्र में जो बड़े बदलाव हुए हैं, उसने आज के इस दौर की रूपरेखा को बदलकर रख दिया है। देश दुनिया में रोजाना नए गैजेट्स और स्मार्ट डिवाइसेस को लॉन्च किया जा रहा है, जो एक नए भविष्य के ताने बाने को रचने का काम कर रहे हैं। आज स्मार्टफोन्स और उनमें उपयोग किए जाने वाले नए फीचर्स हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको स्मार्टफोन के एक खास फीचर हॉटस्पॉट के बारे में बताने वाले हैं। इंटरनेट के लिए मोबाइल हॉटस्पॉट का उपयोग हम में से अधिकतर लोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे, जो इस टर्म के बारे में जानते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। हॉटस्पॉट क्या है और ये तकनीक कैसे काम करती है? इन सभी सवालों के बारे में विस्तार से जानेंगे -

Hotspot Explained Know More What Is Hotspots How It Works
क्या होता है हॉटस्पॉट, जानिए कैसे करता है ये काम? - फोटो : Istock

क्या होता है हॉटस्पॉट

हॉटस्पॉट एक फिजिकल लोकेशन होता है, जिसके भीतर आप इंटरनेट को एक्सेस कर सकते हैं। यहां आप वायरलेस रूप से अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस में इंटरनेट को कनेक्ट करके उसका उपयोग कर सकते हैं। हॉटस्पॉट को एक खास तरह के इंटरनेट एक्सेस पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है।

Hotspot Explained Know More What Is Hotspots How It Works
क्या होता है हॉटस्पॉट, जानिए कैसे करता है ये काम? - फोटो : Istock

कैसे काम करता है हॉटस्पॉट

हॉटस्पॉट के काम करने का तरीका बिल्कुल वाईफाई की तरह ही होता है। हॉटस्पॉट Wifi नेटवर्क को क्रिएट करने के लिए एक विशेष तरह के वायरलेस डिवाइस का इस्तेमाल करके एक सीमित दायरे में इंटरनेट संचारित करता है। ये वायरलेस डिवाइस आपका राऊटर या मोबाइल फोन भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hotspot Explained Know More What Is Hotspots How It Works
क्या होता है हॉटस्पॉट, जानिए कैसे करता है ये काम? - फोटो : Istock

हॉटस्पॉट के प्रकार

हॉटस्पॉट तीन प्रकार के होते हैं

  • पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट

पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट में इंटरनेट सेवा का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन
Hotspot Explained Know More What Is Hotspots How It Works
क्या होता है हॉटस्पॉट, जानिए कैसे करता है ये काम? - फोटो : Istock
  • मोबाइल वाईफाई हॉटस्पॉट
इसमें आप अपने स्मार्टफोन के जरिए भी इंटरनेट का हॉटस्पॉट बना सकते हैं। हॉटस्पॉट बनाने के लिए मोबाइल आपके सेलुलर डाटा का उपयोग करता है।
  • प्रीपेड हॉटस्पॉट
हॉटस्पॉट का ये प्रकार भी मोबाइल हॉटस्पॉट जैसा ही होता है। इसमें आप ये निश्चित कर सकते हैं कि इंटरनेट का कितना डाटा आपको संचारित करना है। इस हॉटस्पॉट का प्रयोग करते समय आपको पहले निश्चित मात्रा में इंटरनेट का उपयोग करने के लिए पेमेंट करना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed