Hotel Booking Scams: भले ही हम अपने काम में कितने व्यस्त रहे, लेकिन बात जब कहीं घूमने की आती है तो हम समय निकाल ही लेते हैं। वैसे भी कहा जाता है कि व्यक्ति को साल में एक बार तो अपने दोस्तों, परिवार या अकेले ही घूमने जरूर जाना चाहिए। वहीं, जब हम कहीं घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे ज्यादा चिंता इस बात की रहती है कि रुका किस होटल में जाए। लोग हमेशा एक ऐसे होटल की तलाश में रहते हैं जिसकी कीमत तो बेहद कम हो, लेकिन सुविधाएं बेहद अच्छी।
{"_id":"6752cddb92757d98b60bcb8b","slug":"hotel-booking-scams-these-mistakes-while-booking-a-hotel-can-lead-to-fraud-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: होटल में कमरा बुक करते समय न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: होटल में कमरा बुक करते समय न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Sat, 07 Dec 2024 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:56 PM IST
सार
अगर आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं या किसी अन्य काम से बाहर जा रहे हैं और होटल बुक कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
होटल में कमरा बुक करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
होटल में कमरा बुक करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : FREEPIK
फेक ऑफर्स से बचकर
- आप अगर किसी होटल का कमरा बुक कर रहे हैं तो जान लें कि कभी फेक ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें। जालसाज कई नकली और फेक ऑफर्स लोगों को ईमेल पर, सोशल मीडिया के जरिए या व्हाट्सएप, मैसेज द्वारा भेजते हैं। ऐसे में अगर आप इन ऑफर्स पर विश्वास करके क्लिक करते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए इन ऑफर्स पर विश्वास करने से बचें।
होटल में कमरा बुक करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
विश्वसनीय एप या वेबसाइट का इस्तेमाल
- जब भी आप किसी होटल का कमरा बुक कर रहे हैं तो एक बात जान लें कि किसी भी एप या वेबसाइट से ऐसा न करें। इंटरनेट पर कई ऐसी फेक वेबसाइट या एप हैं जो आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय और वेरिफाइड एप या वेबसाइट से ही होटल बुक करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में कमरा बुक करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
कैशबैक और अनजाने लिंक से सावधान
- कई बार हमें ईमेल या अन्य जगहों पर कैशबैक के कूपन मिलते हैं जिनमें कोई कोड दिया होता है या किसी एप को इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। यही नहीं कई अनजाने लिंक भी लोगों को भेजे जाते हैं और इनके जरिए होटल बुक करने पर अच्छा-खासा डिस्काउंट देने की बात कही जाती है, लेकिन जान लें कि ये फेक होते हैं और आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए कभी किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
होटल में कमरा बुक करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
आधार नहीं मास्क्ड आधार दें
- अगर आपने भी किसी होटल में कमरा बुक किया है तो आपको चेक इन के समय आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में अगर आप अपना ऑरिजिनल आधार कार्ड किसी को देते हैं तो इसका गलत इस्तेमाल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इसलिए इससे बचने के लिए आप मास्क्ड आधार कार्ड दिखा सकते हैं जिसे कार्ड धारक की पहचान के लिए भी मान्य माना गया है। इसलिए कोई होटल वाले इसे स्वीकार करने से मना नहीं कर सकते।