फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें

Tue, 27 May 2025 10:18 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 May 2025 10:18 PM IST
सार

AC Tips: अक्सर एसी की सर्विसिंग के नाम पर स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। अगर आप भी एसी की सर्विसिंग करवाने वाले हैं तो ये लेख आपके बहुत उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं कि एसी सर्विसिंग के नाम पर किस तरह की ठगी हो सकती है।

विज्ञापन
AC Tips be aware from Scams in the name of AC servicing you must know these things in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

AC Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है और लोग इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई घरों में एसी का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। एसी का उपयोग करते समय कई बार उसमें दिक्कतें आ जाती हैं। ऐसे में एसी ठीक करने के लिए सर्विस इंजीनियर को बुलाना पड़ता है। देखा जाए तो अक्सर सर्विसिंग के नाम पर स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। 


कई मैकेनिक ग्राहकों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उन्हें ठग देते हैं। इससे न केवल आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ता है, बल्कि एसी की परफॉर्मेंस भी खराब हो जाता है। अगर आप इस गर्मी में अपने एसी की सर्विसिंग करवाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AC Tips be aware from Scams in the name of AC servicing you must know these things in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

कंडेनसर बदलने का खेल
यह सबसे आम और बड़ा स्कैम है जो मैकेनिक एसी सर्विसिंग के दौरान करते हैं। कई बार सर्विस इंजीनियर जब घर में आते हैं, तो वे आपकी नज़रों से बचकर एसी का कंडेनसर बदल देते हैं। वे आपके पुराने लेकिन सही कंडेनसर को निकालकर उसकी जगह एक खराब या पुराना कंडेनसर लगा देते हैं। इस धोखे के कारण एसी की परफॉर्मेंस (कार्यक्षमता) में अचानक गिरावट आ जाती है। आपको लगता है कि एसी ठीक से काम नहीं कर रहा, जबकि असल में मैकेनिक ने आपके ही एसी का अहम हिस्सा चुरा लिया है।

AC Tips be aware from Scams in the name of AC servicing you must know these things in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

ऐसे में जब भी मैकेनिक एसी की सर्विसिंग करे, तो कोशिश करें कि आप या परिवार का कोई सदस्य उसके काम पर नजर रखे। अगर मैकेनिक कोई पार्ट बदलने की बात कहे, तो पुराने पार्ट को ध्यान से देखें और अगर संभव हो तो उसे अपने पास रख लें। नए पार्ट की पैकिंग और बिलिंग जरूर चेक करें। हमेशा किसी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय एसी सर्विसिंग कंपनी या अधिकृत डीलर से ही सर्विस करवाएं।

ये भी पढ़ें- Ayushman Vay Vandana Card: 70 वर्ष से अधिक लोग घर बैठे बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका और फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips be aware from Scams in the name of AC servicing you must know these things in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

बेवजह की साफ-सफाई या केमिकल वॉश
कई बार मैकेनिक सामान्य सर्विसिंग के लिए भी आपको महंगा केमिकल वॉश या डीप क्लीनिंग करवाने के लिए मजबूर कर सकते हैं, जबकि आपके एसी को इसकी जरूरत ही नहीं होती। वे आपको एसी के अंदर गंदगी और धूल की डरावनी तस्वीरें या वीडियो दिखाकर डराते हैं।

ये भी पढ़ें- Salary Tips: अगर आपकी सैलरी 25-30 हजार है, तो ऐसे करें मैनेज; बचत के साथ सभी खर्चे होंगे पूरे

विज्ञापन
AC Tips be aware from Scams in the name of AC servicing you must know these things in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik
ऐसे में आप अपने एसी के मैन्युअल को पढ़ें और जानें कि सामान्य सर्विसिंग में क्या-क्या शामिल होता है। अगर एसी ठीक से ठंडा कर रहा है और कोई बड़ी समस्या नहीं है, तो बेवजह के महंगे वॉश से बचें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed