Bank Holidays in Febuary 2024: पिछले कुछ सालों में बैंकिंग क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। पहले की तरह हर एक छोटे-छोटे काम के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता, जिसके चलते ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। पर बैंक में खाता खुलवाना हो, बड़े लोन का काम हो, डीडी से जुड़ा काम हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए अब भी बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि बैंक किस दिन बंद है और किस दिन खुला है। जैसे- फरवरी को ही ले लीजिए। इस बार फरवरी माह में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए अगर आपके कुछ काम बचे हैं, तो इन्हें जल्द निपटा लें। तो चलिए जानते हैं फरवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65b20c46b7376f8ea809544c","slug":"holidays-in-febuary-2024-february-bank-holidays-list-2024-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays Feb: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holidays Feb: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम
Thu, 25 Jan 2024 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
February 2024 Bank Holidays List: फरवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
February 2024 Bank Holidays List: फरवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी:-
4, 10 और 11 फरवरी
- 4 फरवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 10 फरवरी को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 11 फरवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
February 2024 Bank Holidays List: फरवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
14, 15 और 18 फरवरी
- 14 फरवरी को बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और उड़ीसा में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15 फरवरी को लुइ-नगाई-नी होने के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 18 फरवरी को रविवार है इसलिए देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
February 2024 Bank Holidays List: फरवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
19, 20 और 24 फरवरी
- 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती है, इसलिए महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, 20 फरवरी के दिन स्टेट डे के होने के कारण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा। साथ ही 24 फरवरी को महीने का आखिरी शनिवार होगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
February 2024 Bank Holidays List: फरवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
25 और 26 फरवरी
- 25 फरवरी को रविवार की पूरे बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 26 फरवरी के दिन Nyokum होने के कारण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और यहां छुट्टी रहेगी।