फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर किसान इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन

Fri, 14 Mar 2025 05:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 05:19 AM IST
सार

देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्हें 60 की उम्र के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Holi 2025 Investment Idea For Farmers In Pm Kisan Maandhan Yojana For Getting Every Month 3 Thousand Pension
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

14 मार्च के दिन देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में होली के खास अवसर पर हम आपको एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आवेदन करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के उद्देश्य से की गई है। देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्हें 60 की उम्र के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Holi 2025 Investment Idea For Farmers In Pm Kisan Maandhan Yojana For Getting Every Month 3 Thousand Pension
पीएम किसान मानधन योजना में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है - फोटो : Freepik

पीएम किसान मानधन योजना में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। इस स्कीम में आप जिस उम्र में अपना आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 

Holi 2025 Investment Idea For Farmers In Pm Kisan Maandhan Yojana For Getting Every Month 3 Thousand Pension
55 रुपये महीने का निवेश आपको तब तक करना होता है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है - फोटो : Freepik

अगर आपकी उम्र 18 साल है और पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश इस योजना में करना होता है। 55 रुपये महीने का निवेश आपको तब तक करना होता है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है। 

Delhi Metro: होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव, इस समय से चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Investment Idea For Farmers In Pm Kisan Maandhan Yojana For Getting Every Month 3 Thousand Pension
60 की उम्र के बाद आपको इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है - फोटो : Freepik

60 की उम्र के बाद आपको इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है। 

विज्ञापन
Holi 2025 Investment Idea For Farmers In Pm Kisan Maandhan Yojana For Getting Every Month 3 Thousand Pension
वे किसान जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं या सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है - फोटो : Freepik

वे किसान जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं या सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। इस स्कीम में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed