फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका वाई-फाई भी चलता है कछुए की चाल? अपनाएं ये आसान तरीके और तुरंत बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड

Fri, 30 Oct 2026 04:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 30 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

  • How To Boost Wi-Fi Speed: अगर आपके घर में वाईफाई लगने के बाद भी इंटरनेट स्लो चल रहा है तो आप इसे खुद से भी ठीक कर सकते हैं।
  • आइए इस लेख में वाईफाई का स्पीड बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Is Your Wi-Fi Speed Extremely Slow? Try These Easy Tricks to Boost Internet Speed Instantly
वाई-फाई स्पीड कैसे बढ़ाएं - फोटो : Amar Ujala

Slow Internet Connection Reasons: आज के डिजिटल दौर में घर हो या दफ्तर, हर काम के लिए तेज इंटरनेट और वाई-फाई की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि वाई-फाई का कनेक्शन होने के बावजूद इंटरनेट की स्पीड इतनी धीमी हो जाती है कि कोई भी पेज या वीडियो आसानी से लोड नहीं हो पाता। धीमी इंटरनेट स्पीड न केवल हमारा कीमती समय बर्बाद करती है, बल्कि रोजमर्रा के जरूरी कामों में भी बड़ी बाधा बन जाती है।



अगर आपका वाई-फाई भी अक्सर कछुए की चाल की तरह धीरे-धीरे चलता है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ बहुत आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर अपने इंटरनेट की रफ्तार को तुरंत रॉकेट जैसी तेज बना सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वाई-फाई स्पीड बढ़ाने के लिए आपको क्या कदम उठाने चाहिए।

Trending Videos
Is Your Wi-Fi Speed Extremely Slow? Try These Easy Tricks to Boost Internet Speed Instantly
सबसे पहले करें ये काम? - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले करें ये काम?

  • अक्सर लंबे समय तक लगातार चालू रहने के कारण राउटर में तकनीकी दिक्कत या हैंग होने की समस्या आ जाती है।
  • ऐसे में राउटर को बंद करके दोबारा चालू करना इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का सबसे आसान और पहला कारगर तरीका माना जाता है।
Is Your Wi-Fi Speed Extremely Slow? Try These Easy Tricks to Boost Internet Speed Instantly
राउटर की सही जगह क्या है? - फोटो : AI जनरेटेड

राउटर की सही जगह क्या है?

  • वाई-फाई की बेहतरीन स्पीड पाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण और कारगर तरीका है कि आप अपने राउटर को घर के सही स्थान पर रखें।
  • इसे हमेशा अपने घर के बीचों-बीच या किसी खुली जगह पर स्थापित करना चाहिए, जिससे सिग्नल पूरे घर में एक समान रूप से फैल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your Wi-Fi Speed Extremely Slow? Try These Easy Tricks to Boost Internet Speed Instantly
राउटर रखते समय इस बात ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

राउटर रखते समय इस बात ध्यान रखना जरूरी

  • कभी भी राउटर को दीवारों के पास, बंद कमरों के अंदर या भारी सामान के पीछे छिपाकर न रखें।
  • ऐसा करने से वाई-फाई के सिग्नल कमजोर हो जाते हैं और आपके इंटरनेट की स्पीड काफी कम मिलने लगती है।
विज्ञापन
Is Your Wi-Fi Speed Extremely Slow? Try These Easy Tricks to Boost Internet Speed Instantly
फालतू डिवाइस कैसे हटाएं? - फोटो : Adobe Stock

फालतू डिवाइस हटाना क्यों जरूरी?

  • अगर आपके वाई-फाई नेटवर्क से बहुत सारे फोन या लैपटॉप एक साथ जुड़े हैं, तो इंटरनेट की स्पीड बंट जाती है।
  • जिन गैजेट्स का इस्तेमाल न हो, उनका वाई-फाई बंद कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed