फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली से पहले गुझिया बनाने के लिए खरीद रहे हैं खोया, चंद मिनटों में ऐसे करें मिलावट का पता

Fri, 22 Mar 2024 10:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Holi 2024: How To Check Adulteration In Khoya Know Purity Checking Process In Mawa
Khoya mawa new - फोटो : istock

होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार 25 मार्च के दिन होली का त्योहार देशभर में जश्न के साथ मनाया जाएगा। होली से पहले हम में से कई लोग अपने घरों में गुझिया बनाते हैं। हालांकि, गुझिया बनाने के लिए हमें कई महत्वपूर्ण सामाग्रियों को खरीदना होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सामग्री मावा है। अगर आप भी होली से पहले गुझिया बनाने के लिए बाजार से मावा खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों बाजार में मिलावटी मावा या कहें खोया काफी तेजी से बिक रहा है। इसको लेकर शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। अगर आप बाजार में बिनके वाले मिलावटी मावा का सेवन करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। 

Holi 2024: How To Check Adulteration In Khoya Know Purity Checking Process In Mawa
khoya - फोटो : social media

इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले असली और मिलावटी खोया की पहचान कर सकते हैं।

Holi 2024: How To Check Adulteration In Khoya Know Purity Checking Process In Mawa
khoya - फोटो : social media

आप खोया का रंग देखकर उसमें की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। आपको बता दें कि असली खोया डार्क ब्राउन रंग का होता है। वहीं मिलावटी खोया का रंग सफेद या हल्का पीला नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024: How To Check Adulteration In Khoya Know Purity Checking Process In Mawa
How To Check Adulteration In Khoya - फोटो : Istock

आप सूंघ कर भी मिलावटी खोया की पहचान कर सकते हैं। असली खोया से दूध की सोंधी खुशबू आती है। वहीं जो मिलावटी या नकली खोया होता है। वह काफी हद तक स्मेल फ्री होता है।

विज्ञापन
Holi 2024: How To Check Adulteration In Khoya Know Purity Checking Process In Mawa
How To Check Adulteration In Khoya - फोटो : Istock

आप आयोडीन टिंचर की मदद से खोया में की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको खोया की टिकिया बनाकर उस पर दो बूंद आयोडीन टिंचर डालना होगा। ऐसा करने के 5 मिनट बाद अगर खोया का रंग काला हो जाता है। ऐसे में उसमें मिलावट की गई है। वहीं टिंचर का रंग केसरिया रहता है। ऐसे में आपका खोया शुद्ध है। 

Free Gas Cylinder: होली के मौके पर सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed