Holi 2023 Atal Pension Yojana Investment Plan: एक सुरक्षित और आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में होली के इस शुभ अवसर पर पति-पत्नी दोनों मिलकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद पति-पत्नी दोनों को हर महीने पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। यह स्कीम आपको वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। ऐसे में आपको उम्र के इस पड़ाव पर किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से -
APY: होली पर पति-पत्नी अपने भविष्य को दें खुशियों का रंग, इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगी दस हजार की पेंंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन