फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Helmet Ac this unique Helmet AC device make you feel better while driving

Helmet AC: ये खास डिवाइस आपके हेलमेट को बना देगा एसी, सफर के दौरान नहीं लगेगी गर्मी, महज इतनी है कीमत

Wed, 15 Jun 2022 02:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

गर्मी के सीजन में हेलमेट को लगाकर बाइक को ड्राइव करने पर भीषण गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक कूलिंग डिवाइस है। इसे हेलमेंट पर लगाने के बाद आपको बाइक चलाते समय गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Helmet Ac this unique Helmet AC device make you feel better while driving
Helmet AC - फोटो : Istock

विस्तार

Helmet AC: इस साल गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में भी गर्मी काफी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी के समय अक्सर बाइक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीच दोपहरी बाइक को चलाने पर उन्हें गर्मी की वजह से कई मुश्किलें आती हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट को पहनना काफी जरूरी है। वहीं गर्मी के सीजन में हेलमेट को पहनकर बाइक को ड्राइव करने पर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक कूलिंग डिवाइस है। इसे हेलमेट पर लगाने के बाद आपको बाइक चलाते समय गर्मी से राहत मिलेगी। देश में कई लोग अपनी बाइक पर इस खास डिवाइस को इंस्टॉल करा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

विज्ञापन

ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बाजार में आपको ये डिवाइस आसानी से मिल जाएगा। इसे हेलमेट पर लगाने के बाद आपको बाइक ड्राइव करते समय कूलिंग मिलेगी। इस डिवाइस को अपने हेलमेट पर लगाने के बाद आपको ठंडी और फिल्टर्ड हवा का अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये एक खास तरह का डिवाइस है, जो कि हेलमेट पर नीचे की तरफ लगाया जाता है। इस डिवाइस को खरीदकर आप आसानी से अपने हेलमेट पर नीचे की तरफ फिट कर सकते हैं। इस डिवाइस को हेलमेट के Chin-Mount में फिट किया जाता है।

विज्ञापन

ये एक खास तरह का वाष्पीकरण एयर कूलर है। इसे लगाने के बाद बाइक चलाते वक्त आपको गर्मी का एहसास नहीं होगा। ये हल्का होने के साथ काफी पोर्टेबल भी है। इसका वजन महज 260 ग्राम का है।

ये बैटरी से ऑपरेट होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल रेगुलर मोड पर कर रहे हैं, तो ये आसानी से आपको 15 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे देगा। वहीं टर्बो मोड पर 7 घंटे और बीस्ट मोड पर 3 घंटे तक का बैटरी बैकअप आपको इस डिवाइस से मिल जाएगा। बाजार में विभिन्न कंपनियों के ये डिवाइस आपको आसानी से 2 से लेकर 4 हजार रुपये तक की कीमत पर मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed