फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Insurance Tips: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय बचकर रहें इन गलतियों से, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Fri, 29 Nov 2024 08:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Nov 2024 08:27 AM IST
सार

खुद को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है, लेकिन आप कभी बीमार पड़े या किसी बड़ी बीमारी की वजह से इलाज करवाना पड़े तो लंबे खर्च से बचने के लिए आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Health Insurance Tips: how to choose a best health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : Amar Ujala

Health Insurance Buying Tips: आज के समय में लगभग हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचकर रहे, लेकिन हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें पलक झपकते ही बीमार कर देती हैं। ऐसे में हमें किसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और इलाज के लिए काफी पैसे भी खर्च होते हैं। डॉक्टर की फीस से लेकर दवाओं पर और कई तरह के टेस्ट पर होने वाले खर्च से हर कोई परेशान नजर आता है, लेकिन इससे बचने के लिए कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस भी लेते हैं। अगर आप भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो आपको कुछ बातों की जानकारी होनी चाहिए और कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Health Insurance Tips: how to choose a best health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : Adobe Stock

कैशलेस का ध्यान रखें

  • जब भी आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस लें तो ये ध्यान रखें या जानकारी लेना न भूलें कि आपको कैशलेस की सुविधा मिल रही है या नहीं। कैशलेस का विकल्प चुनना सही रहता है क्योंकि इसमें अस्पताल में भर्ती होने के लिए कैश या पेमेंट करने की चिंता नहीं करनी पड़ती है और आपके इंश्योरेंस से ही सब पेमेंट हो जाती है।
Health Insurance Tips: how to choose a best health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : Adobe stock

कवर हुई बीमारियों के बारे में जानकारी लें 

  • आप अगर हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो ये जरूर जान लें कि आपके पैकेज में कौन सी बीमारियां ऐसी हैं जो कवर हैं। कई बार कई हेल्थ इंश्योरेंस में कई बीमारियां कवर नहीं होती हैं और इस वजह से हमें भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए ये जानकारी पहले ही ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Insurance Tips: how to choose a best health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : Adobe Stock

तुलना करना भी जरूरी

  • आप जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस का प्लान चुनें तो अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना करना न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपको ज्यादा दाम चुकाने पड़े और आपको फायदे कम मिलें। इसलिए प्लान की तुलना करना न भूलें।
विज्ञापन
Health Insurance Tips: how to choose a best health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। - फोटो : Adobe Stock

कम प्रीमियम के चक्कर से बचें

  • जब भी कोई पॉलिसी हम लेते हैं तो पहले ये देखते हैं कि उसका प्रीमियम कम से कम हो, लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि जिस पॉलिसी का प्रीमियम कम है उसकी कई सीमाएं होती हैं और इलाज के दौरान पूरा खर्च भी कवर नहीं होता। इसलिए प्रीमियम नहीं पॉलिसी में मिलने वाले फायदे देखने चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed