फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanchar Saathi Portal: खो या चोरी हो चुके स्मार्टफोन का पता लगाएगा सरकार का यह पोर्टल, इस दिन हो रहा लॉन्च

Thu, 11 May 2023 12:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 May 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Govt Is Going To Launch Sanchar Saathi Portal Which Helps To Find Lost Or Stolen Mobile Phone
Sanchar Saathi Portal - फोटो : Istock

Sanchar Saathi Portal: आज के इस डिजिटल युग ने हम सभी के हाथों में स्मार्टफोन को थमा दिया है। वर्तमान समय में मोबाइल फोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसने हमें एक ऐसे डिजिटल इकोसिस्टम के साथ जोड़ा है, जहां हमारी जरूरत के कई काम काफी आसानी के साथ हो रहे हैं। इसमें हम अपने कई जरूरी चीजों को स्टोर भी कर सकते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्टफोन हमारी आइडेंटिटी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। वहीं अगर हमारा स्मार्टफोन कहीं पर खो जाए या फिर चोरी हो जाए।



इस स्थिति में हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्मार्टफोन के चोरी होने पर पैसों का ही नुकसान नहीं होता बल्कि उसमें हमारी कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक शानदार पोर्टल को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी सहायता से खो चुके या चोरी हो गए स्मार्टफोन के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं - 

Govt Is Going To Launch Sanchar Saathi Portal Which Helps To Find Lost Or Stolen Mobile Phone
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है। गौरतलब बात है कि यह पोर्टल आम लोगों के लिए 17 मई की तारीख से शुरू होगा।

Govt Is Going To Launch Sanchar Saathi Portal Which Helps To Find Lost Or Stolen Mobile Phone
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock

इस पोर्टल की मदद से आप अपने खो या चोरी हो चुके स्मार्टफोन का आसानी से पता लगा सकेंगे। इसके अलावा आप अपने चोरी हुए मोबाइल फोन को आसानी से ब्लॉक भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Is Going To Launch Sanchar Saathi Portal Which Helps To Find Lost Or Stolen Mobile Phone
Sanchar Saathi Portal - फोटो : Istock

इस पोर्टल की मदद से इस बारे में भी पता लगाया जा सकता है कि आपकी पर्सनल आईडी पर कितने स्मार्टफोन और सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Govt Is Going To Launch Sanchar Saathi Portal Which Helps To Find Lost Or Stolen Mobile Phone
Sanchar Saathi Portal - फोटो : Istock

इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से आप उन नंबरों को भी बंद करा सकते हैं, जिसे आपके नाम से एक्टिव कराया गया था। हर साल 17 मई के दिन दुनियाभर में टेलीकॉम दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव इस खास पोर्टल को देश को समर्पित करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed