फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें क्या हैं नई कीमतें

Sat, 19 Feb 2022 12:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price update of gold and silver today
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी - फोटो : istock

अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आज शनिवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। उसकी कीमतों में 310 रुपये की गिरावट आई है। बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 50,190 रुपये है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,000 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में आज 200 रुपये की वृद्धि आई है। आज बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 64,000 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत 6,400 रुपये है। अगर आप सोने या चांदी को आज खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें खरीदने से पहले इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कई सावधानियों को भी बरतना चाहिए।

Gold Silver Price Today know the latest price update of gold and silver today
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी - फोटो : istock

आपको सोने को खरीदते वक्त उसकी शुद्धता की जांच जरूर करनी चाहिए। दुनिया भर में ज्यादातर 22 कैरेट के सोने की खरीदारी की जाती है। हालांकि, कुछ लोग 18 कैरेट का सोना भी खरीदना पसंद करते हैं।

Gold Silver Price Today know the latest price update of gold and silver today
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी - फोटो : अमर उजाला

आभूषण पर कैरेट के आधार पर हॉलमार्क बना होता है। 24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price update of gold and silver today
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी - फोटो : अमर उजाला

देश भर में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today know the latest price update of gold and silver today
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी - फोटो : istock

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed