फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागेश्वर धाम सरकार: क्या वाकई होते हैं भूत प्रेत? क्या है धर्म की मान्यता? क्या कहता है विज्ञान और मनोविज्ञान?

Sat, 21 Jan 2023 06:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
ghosts are real or not know scientific and religious reasons
भूतों को लेकर क्या मानना है धर्म और विज्ञान का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

अगर आप बचपन के दिनों को याद करेंगे तो दादी-नानी से आपने भूत की कहानियां तो जरूर सुनी होंगी? वहीं, बच्चे इन कहानियों पर विश्वास करते हुए भी नजर आते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि भूत होते हैं। यहां तक कि फिल्मों और सीरियल्स में भी भूत का जिक्र देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में विश्वास थोड़ा और बढ़ जाता है, लेकिन ये विश्वास पूर्ण तौर पर सबको नहीं होता है क्योंकि इस बात को लेकर हमेशा ही दो राय नजर आती हैं कि क्या भूत होते हैं या फिर नहीं। इन दिनों इस बात की चर्चा इसलिए भी जोरों पर है क्योंकि बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में हैं। दरअसल, इन पर आरोप है कि ये कैमरे पर भूत भगाने का दिखावा करते हैं और इससे अंधविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर चल रहा होगा कि क्या भूत-प्रेत सच में होते हैं? तो चलिए जानते हैं कि इसको लेकर धर्म की क्या मान्यता है और इस पर विज्ञान का क्या मानना है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ghosts are real or not know scientific and religious reasons
भूतों को लेकर क्या मानना है धर्म और विज्ञान का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

क्या वाकई होते हैं भूत?

  • दरअसल, भूत होते हैं या नहीं इसको लेकर अलग-अलग मत नजर आते हैं। जहां कई लोग मानते हैं कि भूत होते हैं, तो कई लोग इन पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते हैं और उनके मुताबिक ये सिर्फ व्यक्ति के मन का वहम होता है। ऐसे में इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नजर नहीं आता है कि क्या वाकई में भूत होते हैं या नहीं।
ghosts are real or not know scientific and religious reasons
भूतों को लेकर क्या मानना है धर्म और विज्ञान का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

धर्म के हिसाब से?

  • बात अगर धर्म की करें, तो कई धार्मिक मान्यताओं में भूत-प्रेत जैसी शक्तियों के अस्तित्व को अपने-अपने हिसाब से स्वीकार किया है। दुनिया की कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर भरोसा भी करते हैं। यही नहीं, कई लोग इसको लेकर पूजा-पाठ करते हुए भी नजर आते हैं। उदाहरण के लिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई जगहों पर श्मशान घाट में जाने से खासतौर पर बच्चों और महिलाओं को मना किया जाता है, क्योंकि इस बात का डर होता है कि इन लोगों पर भूत-प्रेत हावी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghosts are real or not know scientific and religious reasons
भूतों को लेकर क्या मानना है धर्म और विज्ञान का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • यही नहीं, कई जगहों पर तो किसी व्यक्ति पर भूत लगने जैसी बातें भी सामने आती हैं, जिसको भगाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान तक किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आत्मा अजर-अमर है जो व्यक्ति के मरणोपरांत भी नष्ट नहीं होती है और फिर इन्हीं में से अतृप्त आत्माओं की कल्पना भूत-प्रेत के रूप में की जाती है।
विज्ञापन
ghosts are real or not know scientific and religious reasons
भूतों को लेकर क्या मानना है धर्म और विज्ञान का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विज्ञान क्या मानता है?

  • सवाल ये भी है कि आखिर विज्ञान भूत-प्रेत को लेकर क्या मानता है? वैज्ञानिक आधार पर भूतों पर रिसर्च करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह की अजीबोगरीब और अप्रत्याशित घटनाएं घटती रहती है। इसमें किसी मृत का दिखना, परछाई का बनना, दरवाजों का खुद खुल जाना आदि शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed