फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ये है भारत की सबसे सस्ती एसी ट्रेन, रफ्तार में देती है राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर

Tue, 24 Sep 2024 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 24 Sep 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Garib rath is the India cheapest AC train also competes with Rajdhani Express in speed in hindi
सबसे सस्ती एसी ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

Cheapest AC Train: भारत में एसी ट्रेनों का किराया स्लीपर की तुलना में दोगुना से भी अधिक होता है। राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें तो भारतीय रेलवे की शान हैं। खास बात यह है कि ये सभी ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन होती हैं। जाहिर है इन ट्रेनों का किराया बाकी ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। कभी-कभी तो डायनामिक चार्ज की वजह से इनका किराया फ्लाइट के किराए के बराबर हो जाता है। देखा जाए तो भारत में महंगे ट्रेनों की कमी नहीं है, एक से बढ़कर एक लग्जरी ट्रेनें चलती हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह से एयर कंडीशन है और उसका किराया भी बहुत कम है। ये ट्रेन देश की सबसे सस्ती ट्रेन मानी जाती है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Garib rath is the India cheapest AC train also competes with Rajdhani Express in speed in hindi
सबसे सस्ती एसी ट्रेन - फोटो : freepik

गरीब रथ
भारत में सबसे सस्ती एसी ट्रेन 'गरीब रथ' है। 'गरीब रथ' को 'गरीबों की राजधानी एक्सप्रेस' भी कहा जाता है। इस ट्रेन को कम पैसे में लोगों को एसी में सफर का आनंद देने के लिए शुरू किया गया था। साल 2006 में सबसे पहले इस ट्रेन को बिहार के सहरसा से अमृतसर के लिए चलाया गया था। आज यह ट्रेन देश के विभिन्न शहरों के बीच 26 अलग-अलग रूटों पर चलती है। दिल्ली-चेन्नई, पटना-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई जैसे अहम रास्तों पर भी यह ट्रेन चलती है।

Garib rath is the India cheapest AC train also competes with Rajdhani Express in speed in hindi
सबसे सस्ती एसी ट्रेन - फोटो : freepik

कम किराया में एसी का आनंद
गरीब रथ में यात्रा करने का किराया अन्य एसी ट्रेनों के मुकाबले काफी कम है। उदाहरण के लिए नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए अन्य ट्रेनों में थर्ड एसी का किराया 1200 से 1400 रुपये का होता है। मगर नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए गरीब रथ ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 815 रुपये है। यानी आप बहुत कम पैसे में एसी में आराम से सफर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ABY: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और आवेदन के समय चाहिए क्या दस्तावेज? यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Garib rath is the India cheapest AC train also competes with Rajdhani Express in speed in hindi
सबसे सस्ती एसी ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

स्पीड और सुविधाएं
गरीब का किराया कम है, इसका मतलब ये नहीं कि इसकी रफ्तार भी कम है। स्पीड के मामले में तो ये ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को चुनौती देती है। गरीब रथ की अधिक्तम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं राजधानी एक्सप्रेस की अधिक्तम रफ्तार भी 130  किलोमीटर प्रति घंटा है। गरीब रथ ट्रेन में यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, जैसे कि स्वच्छ शौचालय और आरामदायक सीटें।

विज्ञापन
Garib rath is the India cheapest AC train also competes with Rajdhani Express in speed in hindi
सबसे सस्ती एसी ट्रेन - फोटो : freepik

गरीब रथ की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका किराया है। कम किराये के कारण यह ट्रेन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं लेकिन बजट की कमी के कारण महंगी ट्रेनों में यात्रा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें- बात काम की: ट्रेन से करते हैं सफर, तो जरूर जान लें मिडिल बर्थ से जुड़े ये नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed