Gardening Tips: खाने पीने के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। हमारे यहां विभिन्न तरह के पकवानों को लोग बेहद ही चाव के साथ खाते हैं। इन पकवानों में अगर धनिया न डाला जाए तो स्वाद का मजा ही खराब हो जाता है। इसी वजह से हर कोई खाना बनाते समय उसमें धनिया का इस्तेमाल करना नहीं भूलता है। दाल, सब्जी से लेकर नॉन वेज में भी धनिया की पत्तियों को इस्तेमाल में लाया जाता है, ताकि स्वाद को बढ़ाया जा सके। यही नहीं कई लोग तो धनिया का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए भी करते हैं, जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। हालांकि, कई बार सीजन के चलते बढ़ी हुई कीमतों और उपलब्धता के न होने पर हम लोग धनिया का इस्तेमाल भोजन में नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में ही बोतल में धनिया को उगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक साफ प्लास्टिक की बोतल लेनी होगी, 1 कप मॉस, 1 कप जैविक खाद, 1 कप पानी और धनिये के बीज की जरूरत होगी।
Gardening Tips: घर पर रहकर बोतल में उगा सकते हैं धनिया, जानिए क्या है तरीका
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन