Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है। आज भी देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने एक खास योजना की शुरुआत की है।
इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत भारत सरकार महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के हर राज्यों में मुफ्त 50 हजार सिलाई मशीन महिलाओं को दे रही है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Free Silai Machine Yojana
- फोटो : iStock
वर्तमान समय में इस स्कोम को केवल कुछ राज्यों में ही लागू किया गया है। इस स्कीम का लाभ केवल 20 से 40 वर्ष के बीच की महिलाएं ही उठा सकती हैं। ऐसे में आप मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं।
3 of 5
Free Silai Machine Yojana
- फोटो : iStock
अगर आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करना चाहती हैं। ऐसे में आपको इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आपको इस वेबसाइट से मुफ्त सिलाई मशीन योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
4 of 5
Free Silai Machine Yojana
- फोटो : iStock
इसके बाद इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। अगर ऐसा होता है, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
5 of 5
Free Silai Machine Yojana
- फोटो : iStock
फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके संबंधित विभाग में जाकर जमा कर दें। योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांगता की स्थिति में विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।