फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट के साथ भारतीय रेलवे आपको देता है ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त, जरूर जान लें ये बातें

Mon, 28 Apr 2025 04:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

Free Services Available With Train Tickets: क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन में सफर करने के लिए आप जो टिकट बुक करते हैं उस पर आपको कई तरह की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होता है।

विज्ञापन
Free Services Available With Train Tickets in India All You Need to Know Indian Railways Facilities
ट्रेन टिकट पर मिलती हैं ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त - फोटो : Adobe Stock

Free Services Available With Train Tickets: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बनाया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है। ट्रेन यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



आज के समय हमारा देश तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है और भारतीय रेलवे भी देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन, बुलेट ट्रेन आदि कई प्रयोजनाओं पर काम कर रहा है ताकि देश की रेल व्यवस्था को और भी ज्यादा सुविधाजनक और आधुनिक बनाया जा सके। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करते समय पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।

Free Services Available With Train Tickets in India All You Need to Know Indian Railways Facilities
ट्रेन टिकट पर मिलती हैं ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त - फोटो : Adobe Stock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन में सफर करने के लिए आप जो टिकट बुक करते हैं उस पर आपको कई तरह की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होता है।

वेटिंग रूम 

  • अगर आपकी ट्रेन किसी कारणवश लेट हो गई है, तो आप स्टेशन पर बने वेटिंग रूम में रुक सकते हैं।
  • इसके लिए आपसे किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जाता है। 
Free Services Available With Train Tickets in India All You Need to Know Indian Railways Facilities
ट्रेन टिकट पर मिलती हैं ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त - फोटो : एएनआई (फाइल)

मुफ्त इलाज 

  • ट्रेन में सफर के समय अगर आपकी तबीयत खराब हो जाती है, तो इस स्थिति में आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके चिकित्सा सहायता मंगा सकते हैं।
  • इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Services Available With Train Tickets in India All You Need to Know Indian Railways Facilities
ट्रेन टिकट पर मिलती हैं ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त - फोटो : AdobeStock

वाईफाई

  • अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और समय से पहले स्टेशन पर पहुंच जाते हैं तो वहां आप मुफ्त वाईफाई की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
  • वाईफाई की सुविधा आपको देश के प्रमुख स्टेशनों पर ही मिलती है। 

Indian Railways: ट्रेन में कितने टन का एसी लगा होता है? बहुत कम लोगों को पता है इसका जवाब

विज्ञापन
Free Services Available With Train Tickets in India All You Need to Know Indian Railways Facilities
ट्रेन टिकट पर मिलती हैं ये सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त - फोटो : AdobeStock

एसी कोच में चादर तकिए और कंबल की सुविधा 

  • अगर आपका टिकट ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी या थर्ड एसी में है, तो आपको ट्रेन में ही ओढ़ने और बिछाने के लिए बिस्तर और कंबल मिलेगा।
  • इसके अलावा आपको सिर के नीचे लगाने के लिए तकिया भी मिलता है।
  • हालांकि, ट्रेन में सफर करने के बाद इन्हें आपको वापस करना होता है।
  • वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में इस सुविधा के लिए आपको 25 रुपये देने होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed