फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Yojana: मुफ्त में होगा पांच लाख तक का इलाज, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Mon, 25 Jul 2022 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Jul 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Free 5 Lakhs Rupees Treatment for Hospitalized Patient Know How to Apply For Ayushman Bharat Card
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

Ayushman Card: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में सबसे ज्यादा चिंता लोगों को अपने स्वास्थ्य की रहती है, और ये सही भी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें कार्डधारकों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसका मतलब होता है कि अगर आप बीमार पड़ते हैं, तो इतने पैसे तक आपका मुफ्त में इलाज किया जाएगा। बस इसके लिए आपको इस कार्ड को बनवाना होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस आयुष्मान कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Free 5 Lakhs Rupees Treatment for Hospitalized Patient Know How to Apply For Ayushman Bharat Card
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने, तो इसके लिए आपको सबसे पहले नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट https://nhm.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर जरूरी नोट्स पर क्लिक करें।
Free 5 Lakhs Rupees Treatment for Hospitalized Patient Know How to Apply For Ayushman Bharat Card
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स आएगा, यहां पर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें और सबमिट कर दें। फिर आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, जिसे आपको भरकर सबमिट कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free 5 Lakhs Rupees Treatment for Hospitalized Patient Know How to Apply For Ayushman Bharat Card
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। फॉर्म भरने के बाद आप होम पेज पर आ जाएंगे, यहां पर अपने मोबाइल नंबर से साइन-इन करें। अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें, जिसके बाद आप मैनू में जाएंगे, यहां पर आपको 'आयुष्मान कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
Free 5 Lakhs Rupees Treatment for Hospitalized Patient Know How to Apply For Ayushman Bharat Card
Ayushman Bharat Yojana card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आयुष्मान भारत योजना का फॉर्म भरें और यहां पर मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। आखिर में आपको सबमिट कर देना है और रसीद ले लेनी है। इसके बाद आपकी पात्रता के हिसाब से आपको कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed