फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: सावधान! इस तरह चेक करें कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी ने लोन, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Sat, 12 Nov 2022 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Nov 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud Alert: How To Check If Someone Has Taken Loan on Pan Card Know Here Full Details
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Tips: यूं तो आजकल लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। होटल में ठहरना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड लेना हो या कुछ अन्य काम। सभी के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पैन कार्ड न होने पर भी कई सारे काम अटक सकते हैं। जैसे- आयकर रिटर्न भरने के लिए, लोन लेने के लिए आदि। इसलिए पैन कार्ड का पास में होना भी बेहद जरूरी है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कोई आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल न कर पाएं। जैसे- पिछले दिनों सामने आया था कि जालसाजों ने कुछ लोगों के पैन कार्ड के जरिए लोन ले लिया था। ऐसे में आपके लिए भी ये जरूरी है कि आप चेक करें कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत तरीके से लोन नहीं लिया हो। आप अगली स्लाइड्स में ये जानने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Fraud Alert: How To Check If Someone Has Taken Loan on Pan Card Know Here Full Details
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आपको जानना है कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया, तो आपको इसके लिए सिबिल स्कोर के इस लिंक पर https://www.cibil.com/ पर जाना होगा।
Fraud Alert: How To Check If Someone Has Taken Loan on Pan Card Know Here Full Details
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर 'गेट योर सिबिल स्कोर' पर क्लिक करें और अपने मुताबिक किसी एक सब्सक्रिप्शन को चुन लें। अब अपनी ईमेल आईडी, जन्मतिथि और अपने मोबाइल नंबर समेत बाकी जानकारी भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Alert: How To Check If Someone Has Taken Loan on Pan Card Know Here Full Details
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर लॉगिन का पासवर्ड बनाकर आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी चुनें। फिर पैन नंबर दर्ज कर 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई जानकारी और फीस भरें।
विज्ञापन
Fraud Alert: How To Check If Someone Has Taken Loan on Pan Card Know Here Full Details
पैन कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब ओटीपी या पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म भरने के बाद आपको अपना सिबिल स्कोर तो पता चलेगा ही, साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर कितने लोन हैं। अगर कोई गलत एक्टिविटी है, तो आप आईटी विभाग को इस लिंक https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp के जरिए शिकायत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed