फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: गलती से भी मोबाइल में इंस्टॉल न करें ये चार एप, पलक झपकते ही जा सकती है जिंदगी भर की कमाई

Mon, 13 Mar 2023 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Mar 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud Alert: Avoid Installing These 4 Apps for Mobile Devices Know Fake Mobile Application News in Hindi
कौन सी एप मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Fraud Alert: आज के समय में मोबाइल की वजह से लगभग हर एक काम बेहद आसानी से और कम समय में हो जाते हैं। आपको अगर किसी से बात करनी है, तो आप उसे वॉयस या वीडियो कॉल कर सकते हैं। घर बैठे शॉपिंग करनी हो, किसी चीज के बारे में जानकारी लेनी हो, घर बैठे खाना मंगवाना हो आदि। ये सब काम आप मोबाइल फोन के जरिए कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में वो एप होना चाहिए जो काम आपको करना है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपको कौन सी एप अपने मोबाइल में कभी इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है वरना आपकी जिंदगी भर की कमाई को जालसाज पलक झपकते ही चुरा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी एप हैं, जिन्हें मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fraud Alert: Avoid Installing These 4 Apps for Mobile Devices Know Fake Mobile Application News in Hindi
कौन सी एप मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

ये हैं वो चार एप, जिन्हें मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचें:-

एंटी वायरस एप

  • आपको कई ऐसी एप मिल जाएंगी, जो आपके मोबाइल को वायरस से बचाने का दावा करती हैं। पर आपको ध्यान रखना है कि आपको अपने मोबाइल फोन में किसी तरह की कोई एंटी वायरस एप को इंस्टॉल नहीं करना है। भले ही ये मुफ्त क्यों न हो, क्योंकि ऐसी एप लोगों का डाटा चुरा सकती है।
Fraud Alert: Avoid Installing These 4 Apps for Mobile Devices Know Fake Mobile Application News in Hindi
कौन सी एप मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

प्लैश लाइट एप

  • वैसे जो आजकल मोबाइल फोन में फ्लैश लाइट आती है, जिसका इस्तेमाल आप अंधेरे में टॉर्च के रूप में भी कर सकते हैं। पर मार्केट में मौजूद एप में कई तरह के अलग फीचर होने की वजह से लोग इन्हें भी इंस्टॉल कर लेते हैं। पर आप ऐसा कभी न करें, क्योंकि ऐसी एप आपकी पर्सनल और गोपनीय जानकारी चुरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Alert: Avoid Installing These 4 Apps for Mobile Devices Know Fake Mobile Application News in Hindi
कौन सी एप मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

कीबोर्ड एप

  • अपने मोबाइल फोन में भूलकर भी अलग से कीबोर्ड वाली एप को इंस्टॉल न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसी फर्जी एप टाइपिंग के दौरान आपके पासवर्ड चुराकर आपकी जिंदगी भर की कमाई को पलक झपकते ही चुरा सकती है। इसलिए ऐसी एप को भूलकर भी इंस्टॉल न करें।
विज्ञापन
Fraud Alert: Avoid Installing These 4 Apps for Mobile Devices Know Fake Mobile Application News in Hindi
कौन सी एप मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

क्लीन एप

  • मोबाइल में जंक फाइल हटाने और इसे क्लीन करने के लिए कई लोग अलग से कोई क्लीनिंग एप इंस्टॉल कर लेते हैं। पर यहां ध्यान रखें कि ऐसी फर्जी एप आपसे कई तरह की परमिशन मांग लेती है और आपके पीठ पीछे आपकी सारी जानकारी चुरा लेती है। इसलिए ऐसी किसी एप का इस्तेमाल न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed