फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Alert: गूगल पर फर्जी वेबसाइट को पहचानने के ये हैं चार तरीके, जो रख सकते हैं आपको सुरक्षित

Mon, 05 Sep 2022 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Sep 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Follow These 4 Ways to Identify a Fraud Website on Google Check Here Steps
गूगल पर फर्जी वेबसाइट की पहचान करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

Google: आजकल अगर किसी को भी कुछ सर्च करना होता है, कोई जानकारी लेनी होती है, कोई पता ढूंढना होता है, किसी तरह की रिसर्च करनी हो आदि। ये सभी चीजें आपको गूगल पर मिल जाती हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक गूगल का इस्तेमाल अपने कामों के लिए करते हैं। यहां कई तरह की वेबसाइट होती हैं, जो लोगों को अलग-अलग तरह की जानकारियां मुहैया कराती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति गूगल पर किसी चीज के बारे में सर्च करता है, तो उसके सामने एक जैसी कई तरह की वेबसाइट आ जाती हैं। ऐसे में यूजर के लिए ये पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी वेबसाइट असली है और कौन सी नकली है। अगर आप भी इस समस्या से दो चार होते हैं, तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप फ्रॉड वेबसाइट को पहचान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Follow These 4 Ways to Identify a Fraud Website on Google Check Here Steps
गूगल पर फर्जी वेबसाइट की पहचान करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

इन चार तरीकों से पहचान सकते हैं फर्जी वेबसाइट को:-

एसएसएल सर्टिफिकेट

  • आप जब भी गूगल पर कोई वेबसाइट खोलें, तो उसमें ध्यान दें कि एसएसएल सर्टिफिकेट है या नहीं। दरअसल, एसएसएल सर्टिफिकेट मतलब अगर आपको किसी वेबसाइट में https के आगे लॉक यानी ताले का निशान नहीं दिखाई दे, तो ऐसी वेबसाइट को न खोलें क्योंकि ये वेबसाइट सिक्योर नहीं होती हैं।
Follow These 4 Ways to Identify a Fraud Website on Google Check Here Steps
गूगल पर फर्जी वेबसाइट की पहचान करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

पॉप-अप ब्रेक

  • गूगल पर आप जब भी कोई वेबसाइट खोलें, तो आपको ध्यान देना है कि उस पर क्या पॉप-अप ब्रेक आ रहे हैं? अगर ऐसा किसी वेबसाइट पर हो रहा है, तो आपको इन पर क्लिक करने से बचना है या आप कोशिश करें कि यहां न जाएं क्योंकि ये वेबसाइट फर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Follow These 4 Ways to Identify a Fraud Website on Google Check Here Steps
गूगल पर फर्जी वेबसाइट की पहचान करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

री-डायरेक्ट

  • अगर आप गूगल पर किसी वेबसाइट को खोल रहे हैं, लेकिन वो वेबसाइट आपको कहीं और री-डायरेक्ट यानी किसी अन्य वेबसाइट पर ले जा रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसे वेबसाइट फर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
Follow These 4 Ways to Identify a Fraud Website on Google Check Here Steps
गूगल पर फर्जी वेबसाइट की पहचान करने का तरीका क्या है - फोटो : Pixabay

लुभावने ऑफर्स

  • गूगल पर ऐसी वेबसाइट से सावधान रहें, जो आपको लुभावने ऑफर्स देती है। दरअसल, ये वेबसाइट लुभावने ऑफर्स देकर लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। लेकिन असल में ये कोई ऑफर्स नहीं देती बल्कि आपका डाटा चुराकर लोगों को ठगने का काम करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed