PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर केंद्र सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम में किसान 55 रुपये निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। देश भर में कई किसान भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन की पात्रता क्या है?
Kisan Mandhan Yojana: किसानों को सरकार दे रही है हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन