How To Check Who Visited FB Profile: आज हम में से अधिकतर लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। सोशल मीडिया आने के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। हम क्या कर रहे हैं, क्या सोच रहे हैं, हमें क्या पसंद है, क्या नापसंद आदि कई चीजों को हम सोशल मीडिया पर दूसरे लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया आने के बाद कई लोग दूसरे लोगों को गुपचुप ढंग से ट्रैक करते हैं। यही नहीं वे लोग दूसरे लोगों की सोशल मीडिया पर हर एक गतिविधी को मॉनिटर भी करते हैं। वहीं जिस व्यक्ति को मॉनिटर किया जा रहा होता है, उसे इस बारे में पता भी नहीं होता। कई बार ऐसी स्थिति सामान्य होती है। वहीं दूसरी तरफ कई बार इसके कई गंभीर परिणाम भी निकल सकते हैं। दूसरा व्यक्ति आपकी सोशल मीडिया पर हर एक गतिविधि को ट्रैक करके आपके साथ कुछ गलत भी कर सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको फेसबुक की एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ये चेक कर सकते हैं कि फेसबुक पर आपकी प्रोफाइल को कौन कौन चोरी चुपके देख रहा है?
Tips and Tricks: कौन-कौन गुपचुप तरीके से देख रहा आपकी फेसबुक प्रोफाइल, इस आसान तरीके से लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन