फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Sports: देश में बढ़ रहा ई-स्पोर्ट्स का खुमार, हर साल इतनी तेजी से बढ़ रही इंडस्ट्री

Wed, 19 Apr 2023 04:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Esports is growth rate In India, Future Of esports In India
eSports In India - फोटो : Istock

eSports In India: भारत में ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी तेजी से ग्रोथ हो रही है। इसे देखते हुए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इसे अपने अंतर्गत लाने का फैसला काफी पहले ही ले लिया था। बीते कुछ सालों में यूट्यूब और कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गेमिंग इंफ्लूएंसर की संख्या काफी बढ़ी है। इस कारण देश में गेमर्स की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ई-स्पोर्ट्स देश की गेमिंग इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो 2021 में भारत के भीतर डेढ़ लाख ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी थे। वहीं अब इन लोगों की संख्या बढ़कर 6 लाख के आसपास पहुंच गई है। इस एक्सपोनेंशियल ग्रोथ के पीछे कई बड़े कारण हैं। आज के समय एक भारतीय गेमर हफ्ते में करीब 8.5 से लेकर 11 घंटे तक गेम खेलता है। 

Esports is growth rate In India, Future Of esports In India
eSports In India - फोटो : Istock

इसमें महिलाएं पुरुषों से भी आगे हैं। वे हर हफ्ते औसतन 11 घंटे गेम खेलती हैं। वहीं पुरुष हफ्ते में करीब 10.2 घंटे गेम खेलते हैं। आपको इस बारे में जानकर आश्चर्य होगा कि देश में गेमर्स को भारतीय थीम वाले गेम खेलना ज्यादा पसंद आ रहा है।

Esports is growth rate In India, Future Of esports In India
eSports In India - फोटो : Istock

एक रिसर्च में पता चला है कि देश में 82 प्रतिशत गेमर्स को पौराणिक कथाओं पर बने गेम्स खेलना ज्यादा पसंद है। इसके अलावा 78 प्रतिशत गेमर्स भारतीय सेलिब्रिटीज पर बने गेम्स खेलना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Esports is growth rate In India, Future Of esports In India
eSports In India - फोटो : Istock

वहीं भारतीय इतिहास से जुड़े गेम्स को 79 प्रतिशत गेमर्स खेलना चाहते हैं। इन गेम्स को लेकर देश में क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देश के भीतर ई-स्पोर्ट्स का बाजार बड़ा हो रहा है।

विज्ञापन
Esports is growth rate In India, Future Of esports In India
eSports In India - फोटो : Istock

2022 में भारत की ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने कुल 328 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 2021 में इस क्षेत्र में कुल कमाई 250 करोड़ रुपये थी। ऐसे में हर साल ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में 32 प्रतिशत की ग्रोथ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed