Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2014 के बाद पहली बार बढ़ सकती है EPS-95 पेंशन, जानें किन कर्मचारियों को होगा फायदा

Wed, 11 Nov 2026 03:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 11 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

  • EPFO CBT Meeting November: EPFO की बैठक में EPS-95 न्यूनतम पेंशन को 1,000 से बढ़ाकर 3,000 करने की चर्चा चल रही है।
  • 10 साल की सेवा पूरी करने वाले और न्यूनतम पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
  • ध्यान रखें अभी न्यूनतम पेंशन वाले नियम सिर्फ चर्चा में है, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं आई है।

विज्ञापन
EPS-95 Pension Likely to Increase First Time After 2014: Know Who Will Get the Benefit
ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी - फोटो : AI

EPS 95 Minimum Pension Hike: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की आगामी 19 नवंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण बैठक में EPS-95 योजना के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 से बढ़ाकर सीधे 3,000 रुपये करने के प्रस्ताव पर विचार और चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। 



आपको बता दें कि सितंबर 2014 के बाद से यह न्यूनतम पेंशन लगातार 1,000 रुपये पर ही स्थिर बनी हुई है, जिससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों को काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर यह नया प्रस्ताव मंजूर होता है, तो लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बदलाव से किसे फायदा होगा और किसे नहीं।

Trending Videos
EPS-95 Pension Likely to Increase First Time After 2014: Know Who Will Get the Benefit
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ? - फोटो : EPFO

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

  • इस योजना का सीधा लाभ देश के उन लाखों पेंशनभोगियों को मिलेगा जो वर्तमान में सिर्फ न्यूनतम 1,000 रुपये मासिक पेंशन पा रहे हैं।
  • इसका फायदा उठाने के लिए कर्मचारी के पास कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सेवा होनी चाहिए और उसकी उम्र 58 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
EPS-95 Pension Likely to Increase First Time After 2014: Know Who Will Get the Benefit
वेतन सीमा का क्या असर? - फोटो : AdobeStock

वेतन सीमा का क्या असर?

  • सरकार द्वारा हाल ही में पीएफ और ईपीएस की वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने की चर्चा है।
  • इस सकारात्मक बदलाव से भविष्य में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन की गणना पर भी बहुत अच्छा असर पड़ेगा और उन्हें रिटायरमेंट के बाद अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPS-95 Pension Likely to Increase First Time After 2014: Know Who Will Get the Benefit
किन्हें नहीं मिलेगा इसका फायदा? - फोटो : AdobeStock

किन्हें नहीं मिलेगा इसका फायदा?

  • अगर किसी कर्मचारी ने नौकरी के दौरान कुल मिलाकर 10 वर्ष की न्यूनतम पेंशन योग्य सेवा पूरी नहीं की है, तो वह इस मासिक पेंशन का हकदार नहीं होगा।
  • जिन कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने के बाद फॉर्म 10C भरकर अपने पेंशन खाते का पूरा पैसा पहले ही निकाल लिया है और खाता बंद कर दिया है, वे इस बढ़ोतरी का दावा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
EPS-95 Pension Likely to Increase First Time After 2014: Know Who Will Get the Benefit
नए सदस्यों के लिए क्या नियम? - फोटो : AdobeStock
नए सदस्यों के लिए क्या नियम?
  • 1 सितंबर 2014 या उसके बाद पहली बार ईपीएफओ से जुड़ने वाले वे कर्मचारी, जिनका शुरुआती बेसिक सैलरी 25,000 रुपये प्रति माह से अधिक था, वे इस ईपीएस-95 योजना के सदस्य नहीं बन सकते हैं।
  • ऐसे कर्मचारियों का पूरा योगदान सिर्फ उनके सामान्य ईपीएफ खाते में ही जमा किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed