फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: घर बैठे कर सकते हैं पीएफ से जुड़ी शिकायत, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस भी

Tue, 16 Jan 2024 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Jan 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
EPFO Update: How to complain of pf account and check status process
पीएफ से जुड़ी शिकायत करने का पोर्टल। - फोटो : istock

EPF i Grievance Management System: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी कंपनी पीएफ के लिए आपकी सैलरी से कुछ निश्चित अमाउंट काटती होगी और इसको आपके पीएफ खाते में जमा कराती होगी। इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, पीएफ से जुड़ी ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो गई हैं। आप पीएफ पोर्टल पर जाकर अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं, अपना पीएफ निकाल सकते हैं आदि। वहीं, अगर आपको पीएफ से जुड़ी कोई दिक्कत है और आपको शिकायत करनी है, तो इसके लिए आप ईपीएफओ के शिकायत पोर्टल पर जा सकते हैं। साथ ही यहां आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पोर्टल के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO Update: How to complain of pf account and check status process
पीएफ से जुड़ी शिकायत करने का पोर्टल। - फोटो : istock

पोर्टल पर शिकायत ऐसे कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी पीएफ से जुड़ी कोई शिकायत है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के शिकायत वाले आधिकारिक पोर्टल epfigms.gov.in पर जाना है
  • यहां जाकर आपको कई सेक्शन दिखेंगे, जिसमें से 'Register Grievance' पर क्लिक करना है
EPFO Update: How to complain of pf account and check status process
पीएफ से जुड़ी शिकायत करने का पोर्टल। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर पीएफ नंबर पर और क्लेम आईडी में नो पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना यूएएन नंबर दर्ज करें और साथ ही स्क्रीन कोड भी भरें
  • इसके बाद गेट डिटेल पर क्लिक करें और आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: How to complain of pf account and check status process
पीएफ से जुड़ी शिकायत करने का पोर्टल। - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं स्टेटस चेक:-

स्टेप 1

  • आपको पोर्टल पर जाकर ही ‘व्यू स्टेटस’ वाले सेक्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद अपना शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • साथ ही मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में से कोई एक भरें
विज्ञापन
EPFO Update: How to complain of pf account and check status process
पीएफ से जुड़ी शिकायत करने का पोर्टल। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपको अपनी शिकायत का स्टेटस दिखेगा और साथ ही पता चलेगा कि ईपीएफओ का कौन सा क्षेत्रीय कार्यालय आपकी शिकायत पर काम कर रहा है
  • साथ ही अधिकारी का नाम, कार्यालय की ईमेल आईडी और फोन नंबर भी आप यहां देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed