{"_id":"647041a0f0bf84bd1703991b","slug":"egg-identification-process-how-to-identify-plastic-eggs-know-step-by-step-guide-in-hindi-2023-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे, घर बैठे ऐसे करें असली-नकली में पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे, घर बैठे ऐसे करें असली-नकली में पहचान
Fri, 26 May 2023 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 May 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
अंडा नकली है असली, कैसे पता करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Egg Identification Process: अपनी रोज की जिंदगी में हम जिस तरह कई काम करते हैं, ठीक उसी तरह पेट भरने के लिए कई तरह के भोजन का स्वाद लेते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग घर का खाना खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को होटल या रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद आता है। हालांकि, कुछ लोग शाकाहारी खाना खाते हैं, तो कुछ को मासाहारी पसंद होता है। यही नहीं, कुछ लोगों को अंडे खाना भी खूब पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी अंडों का सेवन करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जो अंडा आप खा रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं है? क्योंकि आजकल मार्केट में नकली अंडे भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इसलिए आपको असली और नकली अंडे में पहचान करना आना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
अंडा नकली है असली, कैसे पता करें?
- फोटो : Pixabay
असली और नकली अंडे में इन तरीकों से पहचान कर सकते हैं:-
पहला तरीका
- अंडे की चमक पर कभी न जाएं, क्योंकि कई लोग अंडे खरीदते समय चमक देखकर ये अंदाजा लगा लेते हैं कि ये असली अंडा है। लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि नकली अंडे में असली के मुकाबले ज्यादा चमक होती है।
अंडा नकली है असली, कैसे पता करें?
- फोटो : Pixabay
दूसरा तरीका
- आप चाहें तो अंडे को हाथ से छूकर भी ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या नकली। आपको देखना है कि अंडा चिकना है या खुरदुरा है। अगर अंडा खुरदुरा है, तो ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। जबकि, अगर अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडा नकली है असली, कैसे पता करें?
- फोटो : pixabay
तीसरा तरीका
- अंडे को आग के पास लेकर जाएं और देखें कि अगर अंडे से प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आ रही है या फिर अंडा ही आग पकड़ ले, तो हो सकता है कि अंडा हो। दरअसल, इसका मतलब है कि अंडे को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और ये नकली है।
विज्ञापन
अंडा नकली है असली, कैसे पता करें?
- फोटो : iStock
चौथा तरीका
- आप अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाकर देख सकते हैं कि कहीं अंदर से कोई आवाज आ रही है। अगर ऐसा है, तो अंडा नकली हो सकता है। हालांकि, अगर अंडा हिलाने पर अंदर से आवाज नहीं आ रही है, तो अंडा असली हो सकता है।