भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग हैं। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इन दिनों बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं उसी के समानांतर ई-श्रम कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। एक जरा सी गलती आपके लिए एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ वक्तों में ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जिनमें ई-श्रम कार्ड बनाने के बहाने व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की गई। ऐसे में आप भी ई-श्रम बनवाते समय फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों को, जिनका ई-श्रम कार्ड बनवाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन