फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shram Yogi Mandhan Yojana: ई-श्रम कार्ड धारकों को हर साल मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
E-Shram Card Holders Will Get Pension for Life Invest PM Shram Yogi Mandhan Yojana Know How to Apply
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration - फोटो : Istock

देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुधारने के लिए सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। भारत में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक उम्र के बाद उनके पास आमदनी का कोई स्त्रोत नहीं होता। उनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की। देश में जिन कामगारों ने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है। उन्हें भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में भी निवेश करना चाहिए। आप हर महीने इस स्कीम में 55 रुपये निवेश करके सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

E-Shram Card Holders Will Get Pension for Life Invest PM Shram Yogi Mandhan Yojana Know How to Apply
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration - फोटो : Istock

ऐसे करें आवेदन

  • भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है।
E-Shram Card Holders Will Get Pension for Life Invest PM Shram Yogi Mandhan Yojana Know How to Apply
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration - फोटो : iStock
  • होम स्क्रीन पर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के नीचे Click here to apply now का ऑप्शन शो होगा। उस पर क्लिक करें।
  • इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • आपको Self Enrollment के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
E-Shram Card Holders Will Get Pension for Life Invest PM Shram Yogi Mandhan Yojana Know How to Apply
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration - फोटो : i stock
  • नेक्स्ट स्टेप पर मोबाइल नंबर को दर्ज करके आपको प्रोसीड करना होगा।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड फिल करके जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
E-Shram Card Holders Will Get Pension for Life Invest PM Shram Yogi Mandhan Yojana Know How to Apply
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration - फोटो : Pixabay
  • इसे करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे आपको वेलिडेट करना होगा।
  • इसके बाद अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed