फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pm Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकार देगी ई-श्रम कार्ड धारकों को जीवन भर पेंशन, जानें क्या है स्कीम

Mon, 06 Jun 2022 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
E Shram Card Holders Get Pension of 3000 Rupees per Month Know How to Apply for PM Shram Yogi Mandhan Yojana
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार मजदूरों और कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम PM Shram Yogi Mandhan Yojana है। योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को 60 वर्ष के बाद मासिक 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इन दिनों देश भर में कई मजदूर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड बनवाने के अलावा उनको भारत सरकार की श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। इस स्कीम में निवेश करके श्रमिक और कामगार अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

E Shram Card Holders Get Pension of 3000 Rupees per Month Know How to Apply for PM Shram Yogi Mandhan Yojana
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

पेंशन का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को हर महीने एक निश्चित मात्रा में कुछ पैसों का निवेश इस स्कीम में करना होगा। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है। इस स्थिति में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है।

E Shram Card Holders Get Pension of 3000 Rupees per Month Know How to Apply for PM Shram Yogi Mandhan Yojana
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

वहीं 29 साल वाले लोगों को इस स्कीम में हर महीने 100 रुपये और 40 साल की उम्र में जो श्रमिक इस स्कीम से जुड़ रहे हैं। उन्हें हर महीने 200 रुपये इस योजना में निवेश करने होंगे। योजना के अंतर्गत 60 की उम्र के बाद श्रमिकों और कामगारों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram Card Holders Get Pension of 3000 Rupees per Month Know How to Apply for PM Shram Yogi Mandhan Yojana
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य निवेश नहीं कर सकते हैं। एक उम्र के बाद असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस स्कीम में वो निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
E Shram Card Holders Get Pension of 3000 Rupees per Month Know How to Apply for PM Shram Yogi Mandhan Yojana
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : i stock

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने के लिए उत्सुक हैं, तो आप श्रम योगी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed