फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े काम की बात: अगर आपके पास भी नहीं है ई-आधार, तो ऐसे बनवा सकते हैं आप

Tue, 19 Nov 2024 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की इकाई है जिसका काम भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करना होता है। आज के समय में ये सबसे जरूरी दस्तावेज है।

विज्ञापन
E aadhaar how to download e aadhaar card
ई-आधार के कई फायदे हैं। - फोटो : Amar Ujala

e-Aadhaar Card: आज के समय में वैसे तो कई तरह के दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत हमें समय-समय पर पड़ती रहती है, लेकिन बात जब आधार कार्ड की होती है तो ये दस्तावेज सबसे जरूरी नजर आता है जिसके अपने कई कारण हैं। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आपको अपनी पहचान बतानी हो या फिर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो या फिर अपना बैंक खाता खुलवाना हो आदि। आपको ऐसे में आधार कार्ड चाहिए होता है, लेकिन क्या आपके पास ई-आधार कार्ड है? अगर नहीं तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं ये बेहद काम आता है। तो चलिए जानते हैं ई-आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है...

E aadhaar how to download e aadhaar card
ई-आधार के कई फायदे हैं। - फोटो : Adobe Stock

ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • ई-आधार इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं
  • अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना होता है
E aadhaar how to download e aadhaar card
ई-आधार के कई फायदे हैं। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको ई-आधार डाउनलोड वाले पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर तीन विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको आधार नंबर पर क्लिक करना है
  • अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
E aadhaar how to download e aadhaar card
ई-आधार के कई फायदे हैं। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आधार नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा
  • आपको इस कैप्चा को भरना है
  • फिर आपको 'सेड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है) पर ओटीपी प्राप्त होगा
विज्ञापन
E aadhaar how to download e aadhaar card
ई-आधार के कई फायदे हैं। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां पर भरना है
  • इसके बाद आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • ऐसा करते ही आप देखेंगे आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो गया है और फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed