Download PUC Certificate Online: सड़क पर वाहन चलाने के लिए गाड़ी के इंश्योरेंस और आरसी की तरह ही वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट होना बेहद अनिवार्य है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के कड़े नियमों के तहत, बिना वैध पीयूसी के पकड़े जाने पर भारी-भरकम चालान कट सकता है। मगर कई बार वाहन मालिक का ओरिजिनल पीयूसी कागज कहीं खो जाता है या फट जाता है, जिससे वे पुलिस चेकिंग के दौरान घबरा जाते हैं।
अब आपको इस बात के लिए बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के तहत पीयूसी डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से परिवहन सेवा पोर्टल के जरिए अपनी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट कैसे निकाल सकते हैं।
2 of 5
परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फोटो : Adobe Stock
परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपनी गाड़ी का डिजिटल पीयूसी सर्टिफिकेट निकालने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर में जाकर परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (https://parivahan.gov.in/) को खोलें।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'ऑनलाइन सर्विसेज' के मेन्यू में जाकर 'पुसी' यानी 'PUCC' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3 of 5
Bike Tips
- फोटो : Adobestock
गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें
- जैसे ही आप पीयूसी वाले पेज पर पहुंचेंगे, वहां आपको 'PUC Certificate' डाउनलोड करने का एक नया विकल्प दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा, जहां आपको अपनी गाड़ी का सही रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी आरसी बुक में दर्ज गाड़ी के चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक भरने होंगे।
4 of 5
कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं
- गाड़ी की दोनों जरूरी जानकारियां दर्ज करने के बाद, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सुरक्षा कोड यानी कैप्चा कोड को सावधानीपूर्वक निर्धारित बॉक्स में टाइप करें।
- इसके ठीक नीचे दिए गए 'PUC Details' या सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी गाड़ी के प्रदूषण की पूरी डिजिटल जन्मकुंडली स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
5 of 5
प्रिंट आउट लें या मोबाइल में पीडीएफ सेव करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
प्रिंट आउट लें या मोबाइल में पीडीएफ सेव करें
- इस खुले हुए पेज पर आपको अपनी गाड़ी के पीयूसी की वैधता तारीख और टेस्ट की पूरी रिपोर्ट दिखाई देगी।
- वहीं नीचे दिए गए 'Print' विकल्प पर क्लिक करके आप इसकी मूल कागजी कॉपी निकाल सकते हैं, या फिर भविष्य में पुलिस को दिखाने के लिए इसे अपने मोबाइल में पीडीएफ फॉर्मेट में हमेशा के लिए सुरक्षित डाउनलोड करके रख सकते हैं।