Domicile Certificate Online: हमारे देश में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेने या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में 'निवास प्रमाण पत्र' एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। कई बार लोगों को लगता है कि इसे बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे और लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है।
{"_id":"6a5f3820f7782a28000a3dca","slug":"domicile-certificate-how-to-apply-for-residence-certificate-online-from-home-know-the-full-process-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Domicile Certificate: घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं निवास प्रमाण पत्र? यहां जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Domicile Certificate: घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं निवास प्रमाण पत्र? यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Tue, 21 Jul 2026 02:43 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:43 PM IST
सार
Apply Residence Certificate Home: अक्सर जब लोगों को सरकारी फॉर्म भरते हैं तो उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। बहुत से लोग डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को काफी जटिल समझते हैं, मगर आइए इस लेख में जानते हैं कि इसे कितनी आसानी से बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवास प्रमाण पत्र के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
- फोटो : Adobe Stock
निवास प्रमाण पत्र के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
- आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए।
- घर के पते के सत्यापन के लिए बिजली का बिल, पानी का बिल या राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- एक भरा हुआ स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र और आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका
- सबसे पहले अपने राज्य की ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट या नेशनल गवर्नमेंट सर्विसेज पोर्टल पर लॉगिन करें।
- उदाहरण के लिए अगर आप उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट पर https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ लॉग इन करें।
- पोर्टल पर 'न्यू यूजर' के रूप में रजिस्टर करें और फिर 'डोमिसाइल सर्टिफिकेट' फॉर्म पर क्लिक करके अपनी सही जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए मामूली सरकारी शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन के बाद क्या होती है सरकारी प्रक्रिया?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन के बाद क्या होती है सरकारी प्रक्रिया?
- ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपका आवेदन संबंधित क्षेत्र के लेखपाल या पटवारी के पास डिजिटल रूप से भेजा जाता है।
- सरकारी अधिकारी आपके द्वारा दी गई पते की जानकारी और दस्तावेजों का जमीनी स्तर पर सत्यापित करते हैं।
- सब कुछ सही पाए जाने पर तहसीलदार या सक्षम अधिकारी डिजिटल सिग्नेचर के जरिए आपका सर्टिफिकेट जारी कर देते हैं।
विज्ञापन
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने और स्टेटस चेक करने का नियम
- फोटो : Adobe Stock
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने और स्टेटस चेक करने का नियम
- आवेदन पूरा होने पर मिले 'एप्लीकेशन नंबर' से आप वेबसाइट पर कभी भी अपने प्रमाण पत्र का स्टेटस देख सकते हैं।
- प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है, जिसके बाद आप इसे पोर्टल से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑनलाइन डाउनलोड किया गया यह डिजिटली साइन्ड निवास प्रमाण पत्र हर जगह पूरी तरह मान्य होता है।