फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड, तो ये दस्तावेज जरूर रखें पास, वरना हो सकती हैं ये दिक्कतें

Fri, 02 Sep 2022 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Documents Required for Applying Online to Ayushman Bharat Health Card to Get 5 Lakh Free Treatment Benefits
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Health Card: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कौन कब बीमारियों से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई तरह की ऐसी बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही हमें अपनी चपेट में ले सकती हैं। बीमार होने पर अस्पताल में दिखाने पर काफी बिल भी आता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास अपने स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे ही गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड लेकर आई। इसमें पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाता है, और इसके बाद आप लिस्ट में शामिल अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आप कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Documents Required for Applying Online to Ayushman Bharat Health Card to Get 5 Lakh Free Treatment Benefits
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, पहले ये जान लीजिए कि आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है, क्योंकि केंद्र के साथ अब राज्य भी इससे जुड़ रहे हैं।
Documents Required for Applying Online to Ayushman Bharat Health Card to Get 5 Lakh Free Treatment Benefits
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : Istock

मिलने वाले लाभ जान लीजिए:-

  • कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं, वहीं कई राज्य 5 लाख रुपये से ज्यादा की मदद कार्डधारकों को देंगे
  • राज्य और केंद्र के लिए अब अलग-अलग नहीं एक कार्ड होगा
  • योजना का नाम अब ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Documents Required for Applying Online to Ayushman Bharat Health Card to Get 5 Lakh Free Treatment Benefits
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : Istock

पात्रता भी जान लीजिए:-

  • अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Documents Required for Applying Online to Ayushman Bharat Health Card to Get 5 Lakh Free Treatment Benefits
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock

ये दस्तावेज होना जरूरी:-

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. राशन कार्ड
  4. मोबाइल नंबर आदि।

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज होना जरूरी है, ये पास में न होने पर आपका आवेदन अधूरा रह सकता है या रद्द हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed