PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi 2023: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। राशन, आवास, बीमा, पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं इसमें शामिल हैं। वहीं, किसानों के लिए भी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी कई योजनाएं चलाती हैं। इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है, जिसमें अब सिर्फ सात दिन का समय बचा है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"64ba16a8d6e126d31108ab05","slug":"do-you-know-about-pm-kisan-yojana-14th-release-date-check-details-2023-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 14th Installment: 14वीं किस्त आने में बचे हैं सिर्फ सात दिन, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan 14th Installment: 14वीं किस्त आने में बचे हैं सिर्फ सात दिन, किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये
Fri, 21 Jul 2023 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
कब आ रही है 14वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब आ रही है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
किस्त आने में सिर्फ 7 दिन बाकी
- इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है, जिसके लिए 27 जुलाई की तारीख बताई जा रही है। ऐसे में अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष रह गया है। इस दिन किसानों को किस्त के 2 हजार रुपये मिलेंगे, जिन्हें डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
कब आ रही है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों का इंतजार जल्द खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आ रही है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
किस्त के लिए ये काम जरूरी:-
पहला काम
- अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
कब आ रही है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- वहीं, किस्त का लाभ पाने के लिए भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान ये नहीं करवाएंगे, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।