फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: पेट्रोल पंप पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 26 Sep 2024 08:18 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 26 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Do not make these mistakes at the petrol pump news in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala

Petrol Pump Fraud Hacks: अक्सर पेट्रोल पंप पर लोगों के साथ फ्रॉड होने की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो हजारों रुपये तक की धांधली हो जाती है। देखा जाए तो पेट्रोल पंप पर तेल भरवाना कोई बहुत कठिन काम नहीं है। बस तेल भरवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बहुत बड़े नुकसान से बच सकते हैं। जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार पेट्रोल पंप वाले ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के लिए कुछ तरीके अपनाते हैं। इसलिए पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय इन 4 बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Do not make these mistakes at the petrol pump news in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
मीटर पर जीरो का ध्यान रखें
तेल भरवाने से पहले यह जरूर जांच लें कि मीटर जीरो पर है या नहीं। कई बार पेट्रोल पंप वाले मीटर को जीरो किए बिना ही तेल भरना शुरू कर देते हैं, ऐसे में ग्राहक का अधिक नुकसान हो सकता है। इसलिए मीटर पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि यह सही तरीके से काम कर रहा है।
Do not make these mistakes at the petrol pump news in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
कभी भी राउंड फिगर में न भरवाएं तेल
अक्सर लोग 100, 200 या 500 रुपये का तेल भरवाते हैं या 100 से गुणा होने वाली रकम से तेल भरवाते हैं। दरअसल, ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिसमें ये पता चला है कि 100 से गुणा होने वाली रकम से तेल भरवाने पर तेल कम देते हैं। इसलिए हमेशा 125, 209, 525, 1055 जैसी रकम में तेल भरवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not make these mistakes at the petrol pump news in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
पेट्रोल टाइप का ध्यान रखें
कई बार पेट्रोल पंप वाले पावर पेट्रोल डाल देते हैं। पावर पेट्रोल सामान्य गाड़ियों के लिए जरूरी नहीं होता है। इसलिए आपके वाहन को जिस तरह के पेट्रोल की आवश्यकता है वही पेट्रोल भरवाएं।
विज्ञापन
Do not make these mistakes at the petrol pump news in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

मात्रा की जांच कराएं
अगर आपके मन में शंका होती है कि आपको कम तेल मिल रहा है तो आप पेट्रोल पंप कर्मचारी से कह सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी कहकर मापने वाले कंटेनर को भरवा कर नाप सकते हैं।

इस तरह से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं और सही मात्रा में तेल प्राप्त कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed