DICGC Insurance: हाल ही में अमेरिका का सिलिकॉन बैंक दिवालिया हो गया। यह अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा बैंक फेलियर था। इस घटना के ठीक दूसरे दिन बाद सिग्नेचर बैंक की भी डूबने की खबर सामने आई। केवल सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के कारण निवेशकों को 38 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान का सामना करना पड़ा। इस बैंक के दिवालिया होने से 21 भारतीय कंपनियां भी सीधे तौर पर प्रभावित हुईं। इस खबर के सामने आने के बाद देश में कई बैंक खाताधारकों के मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि अगर उनका बैंक डूब जाए। इस स्थिति में उनकी जमाराशि का क्या होगा? अगर आपका भी यह सवाल है कि बैंक डिफॉल्ट हो जाए। इस स्थिति में आपके पैसों का क्या होगा? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
DICGC Insurance: अगर बैंक हो जाए दिवालिया, तो कितने रुपये मिलेंगे वापस? जानिए क्या कहता है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन