फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Did You Know: आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? जानिए क्या है इसको लेकर नियम

Tue, 11 Mar 2025 05:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 05:28 PM IST
सार

कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड में अपने नाम को कितनी बार अपडेट कराया जा सकता है?

विज्ञापन
How many times you can update your name in aadhaar card know here
आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? - फोटो : Adobestock

How many times you can update your name in aadhaar card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसे विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा मोबाइल सिम कार्ड खरीदने, बैंकिंग और कई दूसरी जगहों पर भी यह कार्ड उपयोग में आता है। यही नहीं आधार कार्ड को आज के समय पैन कार्ड, बैंकिंग कई सेवाओं के साथ लिंक किया जा रहा है। यह करने से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ रही है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने में आसानी हुई है। आज के समय देश में करोड़ों लोग अपना आधार कार्ड बनवा चुके हैं।

How many times you can update your name in aadhaar card know here
आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड बनवाते समय कई बार उसमें गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर विजिट करके आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को अपडेट करा सकते हैं।  

How many times you can update your name in aadhaar card know here
आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? - फोटो : Adobestock

हालांकि, आधार कार्ड में कुछ डिटेल्स ऐसी हैं, जिन्हें आप सीमित मात्रा में ही अपडेट करा सकते हैं। ऐसे में कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड में अपने नाम को कितनी बार अपडेट कराया जा सकता है?

PM Ujjwala Yojana: किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
How many times you can update your name in aadhaar card know here
आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? - फोटो : Adobestock

अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आधार कार्ड में आप अपने नाम को केवल दो बार ही अपडेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How many times you can update your name in aadhaar card know here
आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? - फोटो : Adobestock

कई बार आधार कार्ड बनवाते समय नाम की स्पेलिंग या दूसरी कोई गलती हो जाती है। नाम से जुड़ी इन गलतियों को केवल दो बार ही आधार कार्ड में अपडेट कराया जा सकता है। आधार कार्ड में नाम को अपडेट कराने के लिए प्रूफ के तौर पर आपको पैन कार्ड, पासपोर्ट या दूसरा कोई जरूरी दस्तावेज दिखाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed