फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: कौन हैं वे लोग जो नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? जान लें वरना आवेदन के समय हो सकती है दिक्कत

Mon, 25 Aug 2025 05:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़कर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिससे मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, लेकिन इस योजना के लिए कई लोग अपात्र भी हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: देश में मौजूदा समय में कई ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़ा तबका लाभ ले रहा है। इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है, तो कई योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए अन्य तरह की मदद भी दी जाती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है।



दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत सरकार पात्र लोगों को मुफ्त इलाज देने का काम करती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के लिए वे लोग पात्र हैं जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग पहले से किसी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं ले रहे हैं, अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि।
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों के पास ईएसआईसी कार्ड है
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
  • जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? - फोटो : Adobe Stock

अपनी पात्रता खुद भी चेक कर सकते हैं

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
  • यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां भरनी हैं
  • फिर आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है और कौन नहीं? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा भी जान लीजिए

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है और इस पैसे से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed