फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSY: महिला दिवस के दिन महिलाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात, 8 मार्च से शुरू हो सकता है इस योजना का रजिस्ट्रेशन

Tue, 04 Mar 2025 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Mar 2025 08:33 AM IST
सार

Mahila Samriddhi Yojana 2500 Rupees: अगर आप भी दिल्ली की महिला हैं तो आपको दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपये देगी जिसका वादा बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इसको लेकर अब अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration start date for 2500 Rupees
दिल्ली की महिलाओं को मिलने हैं 2500 रुपये। - फोटो : Amar Ujala

Mahila Samriddhi Yojana Registration Start Date: कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है तो वो जनता के बीच जाकर तमाम वादे करती है। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर कई तरह के अन्य वादे होते हैं जिनमें कई योजनाओं को लाने की भी बातें शामिल होती हैं। इसके लिए बाकायदा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाता है जिसमें पार्टियां वो वादे करती है जिन्हें अपनी सरकार बनने के बाद लागू करने के लिए कहती है।



इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपनी सरकार बनने के बाद कई वादे पूरे करने के लिए कहा था जिसमें से एक दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का भी था। इसी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं महिला समृद्धि योजना के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration start date for 2500 Rupees
दिल्ली की महिलाओं को मिलने हैं 2500 रुपये। - फोटो : Adobe Stock

क्या होगा 8 मार्च को?

  • पहले ये जान लें कि अब तक मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये कहा कि 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर साफ जानकारी सामने आ चुकी है कि महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे।
Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration start date for 2500 Rupees
दिल्ली की महिलाओं को मिलने हैं 2500 रुपये। - फोटो : Adobe Stock
  • महिला दिवस के दिन इस महिला समृद्धि योजना की शुरुआत होगी और इसी दिन से रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जाएंगे। गौरतलब, है कि अब तक ये साफ नहीं था कि महिलाओं को कैसे पंजीकरण करवाना होगा? लेकिन अब इसके बाद ये पता चल गया है कि 8 मार्च को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration start date for 2500 Rupees
दिल्ली की महिलाओं को मिलने हैं 2500 रुपये। - फोटो : Adobe Stock

फिर पैसे कब आएंगे खाते में?

  • जैसा कि अब साफ हो चुका है कि 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी और इस दिन से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। ऐसे में अभी ये कह पाना कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 8 मार्च यानी रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जल्द ही महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration start date for 2500 Rupees
दिल्ली की महिलाओं को मिलने हैं 2500 रुपये। - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?

  • महिला समृद्धि योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो दिल्ली की स्थाई निवासी हैं। साथ ही जो महिलाएं गरीब वर्ग या मध्यम वर्ग से आती हैं वे पात्र मानी जाएंगी। आवेदन के लिए आधार कार्ड, दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि चाहिए होगा
  • जो महिलाएं टैक्स भरती हैं, जिनकी सरकारी नौकरी है, जो पहले से किसी पेंशन योजना की लाभार्थी हैं आदि। ऐसी महिलाओं को इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed