Microplastics In Drinking Water: हम अक्सर पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि बोतल के नीचे एक छोटा सा तिकोना निशान और उसके अंदर एक नंबर लिखा होता है? यह कोई साधारण नंबर नहीं, बल्कि रेजिन आइडेंटिफिकेशन कोड है। यह नंबर 1 से 7 तक होता है।
{"_id":"69c7a8ce54f89606b004dd54","slug":"decoding-plastic-bottle-codes-what-do-the-numbers-1-to-7-mean-and-which-are-dangerous-for-your-health-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Water Bottle Plastic: पानी के बोतल पर लिखे नंबर का क्या होता है मतलब? जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Water Bottle Plastic: पानी के बोतल पर लिखे नंबर का क्या होता है मतलब? जानकर नहीं होगा यकीन
Sat, 28 Mar 2026 03:39 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
Harmful Effects of BPA in Plastic: अक्सर लोग प्लास्टिक बोतल के पीछे लिखे नंबर को पर ध्यान नहीं देते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बोतल के नीचे कुछ नंबर लिखे होते हैं, जो बताते हैं कि ये बोतल खानपान के लिए कितने सुरक्षित हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन-किन नंबर के बोतल से सावधान रहना चहिए।
विज्ञापन
पानी के बोतल के नीचे लिखे नंबर का मतलब
- फोटो : Amar Ujala
पानी के बोतल के नीचे लिखे नंबर का मतलब
- फोटो : Adobe Stock
- नंबर 1 (PETE) - यह सबसे आम है, जिसका इस्तेमाल पानी और सोडा की बोतलों में होता है। इसे सिर्फ एक बार इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, कंज्यूमर को इन नंबर के बोतल को बार-बार उपयोग करने से बचना चाहिए।
- नंबर 2 (HDPE) - यह सख्त प्लास्टिक होता है जिसका उपयोग दूध के केन और डिटर्जेंट बोतलों में होता है। इसे सुरक्षित माना जाता है और रिसाइकिल करना आसान है। यह खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- नंबर 4 (LDPE)- यह भोजन के लिए सुरक्षित है, लेकिन आम तौर पर इसका उपयोग भोजन के डिब्बों की तुलना में पैकेजिंग के लिए अधिक होता है।
- नंबर 5 ( PP)- नंबर 5 यानी पॉलीप्रोपाइलीन सबसे सुरक्षित प्लास्टिक माना जाता है, जिसका इस्तेमाल दही के कप और गर्म खाने के डिब्बों में होता है।
पानी के बोतल के नीचे लिखे नंबर का मतलब
- फोटो : Adobe Stock
सावधान! इन नंबरों वाली बोतलों में न रखें खाने-पीने का सामान
- नंबर 3 (PVC): इसमें हानिकारक रसायनों का उपयोग होता है। इसमें कभी भी खाने की चीजें न रखें, क्योंकि यह कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।
- नंबर 6 (Polystyrene): इसे 'थर्माकोल' भी कहते हैं। गरम खाने के संपर्क में आने पर यह जहरीले रसायन छोड़ता है, जो आपके नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- नंबर 7 (Others/BPA): यह मिक्स प्लास्टिक होता है जिसमें बिस्फेनॉल-ए (BPA) हो सकता है। यह हार्मोनल असंतुलन और बांझपन जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के बोतल के नीचे लिखे नंबर का मतलब
- फोटो : Adobe Stock
प्लास्टिक बोतल इस्तेमाल करने के सुरक्षित नियम
- नंबर 1 वाली पानी की बोतलों को खाली होने के बाद क्रश करके फेंक दें, इन्हें फ्रिज में पानी भरने के लिए इस्तेमाल न करें।
- प्लास्टिक की बोतल को कभी भी सीधी धूप या कार के अंदर न छोड़ें, क्योंकि गर्मी के कारण प्लास्टिक से रसायन पानी में जल्दी घुलने लगते हैं।
- कोशिश करें कि पीने के पानी के लिए तांबे, कांच या अच्छी क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील की बोतलों का ही चुनाव करें, जो 100% सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
पानी के बोतल के नीचे लिखे नंबर को पहचानें
- फोटो : Amar Ujala
जागरूकता ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी
- आज के समय में जहां हम प्रदूषण और बीमारियों से लड़ रहे हैं, प्लास्टिक के प्रति हमारी जागरूकता बहुत मायने रखती है।
- अगली बार जब भी आप कोई प्लास्टिक की बोतल या डिब्बा खरीदें, तो उसके नीचे दिए गए तिकोने निशान को जरूर देखें।
- नंबर 2, 4 और 5 को अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, जबकि 3, 6 और 7 से हमेशा दूरी बनाए रखें।