फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए ठगी, बचने के तरीके पहले ही यहां जान लें

Thu, 15 May 2025 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 May 2025 07:56 AM IST
सार

Cyber Fraud Awareness: आज के इस दौर में लोगों की मेहनत की कमाई पर साइबर ठगों की बुरी नजर रहती है। इसलिए वे कई नए-नए तरीके निकालकर लोगों को ठगने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Cyber Fraud Awareness Follow these tips to avoid Online scams to protect your money and information
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik

Avoid Cyber Fraud Tips: लोग अपनी कमाई को अपनी आज की जरूरतों पर खर्च करने के अलावा अपने भविष्य के लिए भी बचाकर रखते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीके से पैसों की बचत करते हैं। जैसे, कई लोग एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट कर देते हैं, कई लोग एलाईसी की पॉलिसी ले लेते हैं, कई लोग किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना में निवेश करते हैं आदि।



इसी तरह लोग अपने बैंक खाते में भी पैसे रखते हैं ताकि, जरूरत के समय तुरंत मदद मिल सके। पर जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते और हर बार किसी न किसी नए स्कैम के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आपको पता हो कि आप कैसे इन ठगी से बचें और आपको क्या बातें पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं...

Cyber Fraud Awareness Follow these tips to avoid Online scams to protect your money and information
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें फ्रॉड से?

नंबर 1

  • अगर आपके मोबाइल पर कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें आपकी गाड़ी का चालान कटने के लिए कहा गया है या आपका बिजली का बिल ज्यादा होने के कारण बिजली काटने के लिए धमकाया गया है या कोई लोन ऑफर दिया गया है आदि। तो ऐसे मैसेज में एक लिंक भी होता है, इसलिए कभी भी इस लिंक पर क्लिक न करें। सबसे पहले मैसेज की जांच करें देखें कि क्या मैसेज किसी अनजाने नंबर से आया है अगर हां तो संबंधित विभाग में संपर्क करें और पुलिस को इसकी जानकारी दें।
Cyber Fraud Awareness Follow these tips to avoid Online scams to protect your money and information
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए कॉल भी करते हैं। इसमें कई तरह के लुभावने ऑफर्स आपको दिए जा सकते हैं। जैसे, लोन के ऑफर्स, क्रेडिट कार्ड बनवाने के ऑफर आदि। इसके अलावा आपको ई-केवाईसी के नाम पर कॉल आ सकता है या राशन कार्ड बंद होने के नाम पर भी आदि। इन कॉल्स पर अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर न करें। जैसे, ओटीपी, बैंक की कोई जानकारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Fraud Awareness Follow these tips to avoid Online scams to protect your money and information
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • एक जो सबसे ज्यादा फ्रॉड होता है वो होता है क्रेडिट या डेबिट कार्ड के एक्सपायर होने के नाम पर। इसमें जालसाज आपको बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर आपसे कहते हैं कि आपके कार्ड एक्सपायर हो गए हैं इन्हें अभी रिन्यू करवा लें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है। पर ऐसे कॉल पर विश्वास न करें क्योंकि डेबिट या क्रेडिट कार्ड एस्पायर होने से पहले खुद बैंक ही आपके एड्रेस पर ये कार्ड भिजवा देता है।
विज्ञापन
Cyber Fraud Awareness Follow these tips to avoid Online scams to protect your money and information
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • जालसाज लोगों को कोरियर के नाम पर भी ठगने की कोशिश करते हैं। इसमें होता ये है कि आपको कॉल आता है और कहा जाता है कि हम नारकोटिक्स विभाग से बोल रहे हैं आपके नाम पर विदेश में कोरियर भेजा जा रहा था जिसमें ड्रग्स या कोई नशीला पदार्थ मिला है। इसके बाद आपको डराया जाता है और आपको छोड़ने के नाम पर आपसे पैसे लिए जाते हैं। ऐसे किसी कॉल पर विश्वास न करें, क्योंकि ऐसे फ्रॉड काफी हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed