रूस यूक्रेन युद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में एक बड़ी उछाल देखने को मिली है। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 24 घंटों में 2.45 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जिनका मार्केट कैप काफी ज्यादा है, उनकी कीमत में तेजी आई है। कुछ दिनों पहले ही क्रिप्टो बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज उसमें आई इस तेजी से कई निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों के अंदर 8.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खबर लिखे जाने तक एक बिटकॉइन की कीमत 30,42,120 रुपये है। वहीं बात अगर इथीरियम की करें, तो उसकी कीमत में भी पिछले 24 घंटों के अंदर 10.38 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक एक इथीरियम की कीमत 2,05,665 रुपये है। इसके अलावा कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी तेजी आई है। आइए जानते हैं -
Cryptocurrency Price: रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी, बिटकॉइन समेत इन करेंसी के बढ़े दाम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन