Credit Card UPI Linking: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। डिजिटल इकोसिस्टम ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं साल 2016 में यूपीआई लॉन्च होने के बाद से देश के भीतर डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में एक तेज वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा देश में अब क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी काफी बढ़ रहा है। लोग बड़े पैमाने पर शॉपिंग या किसी अन्य बिलों के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि देश में यूपीआई और क्रेडिट कार्ड ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में क्रांति लाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसके बाद भी क्रेडिट कार्ड और यूपीआई लिंक करने का कोई विकल्प अब तक नहीं था। वहीं अब आरबीआई ने इसका हल निकाल लिया है। अब आरबीआई ने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई और यूपीआई लाइट नेटवर्क पर लॉन्च कर दिया है।
Credit Card UPI Linking: अब क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI भुगतान, RBI ने शुरू की ये नई सेवा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन