Credit Card Security Tips: लोगों में क्रेडिट कार्ड से लेन-देन का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मोबाइल फोन रिचार्ज तक के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड से लेन-देन के साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इसको देखते हुए ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 2015 में क्रेडिट और डेबिड कार्ड में ईएमवी चिप और 2022 में टोकनाइजेशन अनिवार्य किया है। आपको अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसलिए आपको साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ खास बातों (Credit Card Security Tips) का ध्यान रखना चाहिए।
Credit Card: क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो न करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे फ्रॉड का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन जानकारी न करें शेयर
आपको अपने क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्पायरी डेट या सीवीवी नंबर को ऑनलाइन या किसी किसी मैसेजिंग ऐप से किसी भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट को भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस पर कार्ड नंबर के साथ सभी जानकारी होती हैं।
क्रेडिट कार्ड से हुए लेन-दने को करते रहे हैं चेक
आपको किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए आपको नियमित रूप से अपने क्रेडित कार्ड को चेक करते रहना चाहिए। आपको इसका फायदा यह होगा कि आप अनजान लेने-देन को आसानी जल्दी रिपोर्ट कर पाएंगे।
Digital Gold: जानिए क्या होता है डिजिटल गोल्ड, इसमें कौन कर सकता है निवेश, क्या होते हैं फायदे
लेने-देन की सीमा करें तय
बैंकिंग ऐप में क्रेडिट कार्ड की सीमा को तय करने का विकल्प होता है। इसके जरिए आप आसानी से अपनी क्रेडिट कार्ड की लिमिट्स को बदल सकते हैं। इंटरनेशनल पेमेंट्स को भी ऑफ किया जा सकता है। इससे आपको फ्रॉड के खतरे को टालने में सहायता मिलेगी।
LIC Jeevan Utsav: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, मिलेगा जिंदगीभर गारंटीड रिटर्न, जानिए इस स्कीम के बारे में...
पासवर्ड को करें अपडेट
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जिन एप्स में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उनके पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। इससे आपके डेटा लीक होने का खतरा कम होता है। आप अपने क्रेडिट कार्ड को दूसरे व्यक्ति से सुरक्षित रखें।