How Do Clouds Burst: कई प्राकृतिक घटनाएं ऐसी हैं जो सिर्फ हमें डराती ही नहीं बल्कि, नुकसान भी पहुंचाती हैं। खासतौर पर जब भारी बारिश या बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो काफी डर भी लगता है, वो भी पहाड़ों पर तो खासतौर पर। जैसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जो अचनाक बादल फटा, उससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। ये घटना कुल्लू के सैंज घाटी में हुई। यहां बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए।
ये भी पढ़ें:- बात काम की: बारिश के कारण घर-मकान को नुकसान पहुंचने पर कैसे मिलता है मुआवजा? जानें क्या है नियम
हालांकि, ये पहला मौका नहीं जब पहाड़ी इलाकों से इस तरह की खबरें सामने आई हो। इससे पहले भी बरसात के मौसम में ऐसी खबरें आती रही हैं जिनमें बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने जैसी चीजें शामिल हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि बादल अचानक कैसे फट जाता है? शायद नहीं, तो यहां हम इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे। साथ ही जानेंगे कि इस दौरान आप खुद का बचाव कैसे कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
बादल कैसे फटता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे फट जाता है बादल?
- हम पहाड़ों पर ऐसी घटनाएं सुनते हैं जिनमें बादल फटने की बात सामने आती है। दरअसल, जब बादलों की तरफ जमीन से गर्म हवा उठती है और बारिश की बूंदों को ऊपर की तरफ ले जाती है, तो इससे बारिश ठीक से नहीं हो पाती जिससे बादलों में बहुत अधिक नमी हो जाती है।
3 of 5
बादल कैसे फटता है?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर जब ऊपर की तरफ जाने वाली हवा कमजोर हो जाती है, तब ऐसी स्थिति में बादल में जो भी पानी जमा होता है वो एक साथ बहुत तेजी के साथ नीचे की तरफ गिरता है जिसे बादल फटना कहते हैं। बादल फटने से काफी जान-माल का नुकसान तक हो जाता है। इसलिए इस घटना को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपको खुद का बचाव करना चाहिए।
4 of 5
बादल कैसे फटता है?
- फोटो : संवाद
जब बादल फटे तो कैसे करें बचाव?
- अगर आप उस इलाके में जहां पर बादल फटा है या ऐसी आशंका है या फिर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट दिया गया है आदि। ऐसे में सबसे पहले उस स्थान को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। इस काम में देरी करने से बचें और जितना जल्दी हो सके सुरक्षित स्थान पर जाएं।
5 of 5
बादल कैसे फटता है?
- फोटो : संवाद
इन बातों का भी रखें ध्यान:-
- बादल फटने की स्थिति में नदियों, नालों और खुले स्थान पर जाने से बचें और न ही किसी और को जाने दें
- मौसम विभाग, स्थानीय अधिकारियों और प्रशासन की सलाह और चेतावनियों को ध्यान से सुनें और उन पर अमल करें
- जब तक हालात सामान्य न हो जाए, घर पर ही रहें